लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्रः पालघर में महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 3.5 मापी गई

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 7, 2020 10:46 IST

भूकंप जब भी आता है तो इससे अपना बचाव आप आसानी कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। भूकंप डहाणू तालुका के पारसवड़ी इलाके में सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया।

पालघरःमहाराष्ट्र के पालघर जिले में सोमवार सुबह 3.5 तीव्रता का भूकंप आया लेकिन किसी के हताहत होने या संपत्ति के नुकसान की कोई खबर नहीं है। जिला आपदा नियंत्रण प्रकोष्ठ के प्रमुख विवेकानंद कदम ने बताया कि भूकंप डहाणू तालुका के पारसवड़ी इलाके में सुबह आठ बजकर सात मिनट पर आया। पिछले हफ्ते, जिले में शुक्रवार और शनिवार को हल्की तीव्रता के भूकंप के चार झटके आए थे। पालघर जिला खासकर डहाणू और तलासरी तहसील में नवंबर से ही कम तीव्रता से मध्यम तीव्रता के भूकंप आ रहे हैं। 

इससे पहले पांच सितंबर को पालघर जिले में ही कम तीव्रता वाले भूकंप के दो झटके महसूस किये गए थे। शुक्रवार देर रात करीब आधे घंटे के अंतराल पर यह झटके महसूस किए गए थे। दहानु तहसील में शुक्रवार रात 11 बजकर 43 मिनट पर 4.0 तीव्रता का पहला भूकंप और तलसारी तहसील में रात 11.41 बजे 3.6 तीव्रता का भूकंप का दूसरा झटका महसूस किया गया था। 

भूकंप आने पर कैसे करें बचाव 

भूकंप जब भी आता है तो इससे अपना बचाव आप आसानी कर सकते हैं। इसके लिए मकान, दफ्तर या किसी भी इमारत से तुरंत बाहर निकलें और खुले में जाएं, किसी बिल्डिंग के आसपास खड़े न हों, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, घर के दरवाजे और खिड़की को खुला रखें और घर की सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें। 

इसके अलावा अगर बिल्डिंग बहुत ऊंची हो और तुरंत उतर पाना मुमकिन न हो तो उसमें मौजूद किसी मेज, ऊंची चौकी या बेड के नीचे छिप जाएं। भूकंप के दौरान लोगों को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि वो पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं, ऐसे में स्थिति और बुरी हो सकती है।

टॅग्स :भूकंपमहाराष्ट्रपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग