लाइव न्यूज़ :

कोल्हापुर में कार नहीं पानी के टैंकर पर निकली अनोखी बारात, दूल्हे ने बताई ये वजह

By योगेश सोमकुंवर | Updated: July 9, 2022 15:31 IST

विवाह जीवन का यादगार लम्हा होता है. इस लम्हें को खास बनाने के लिए लोग क्या नहीं करते. कुछ अपनी शादी को भव्यतम बनाने का कोई मौका नहीं चुकते तो कुछ बिल्कुल सादगी से ब्याह के बंधन में बंध जाते है. लेकिन कुछ जोड़े ऐसे भी होते है जो इस मौके को समाज की जरुरतों की ओर ध्यान आकर्षित करने के तौर पर इस्तेमाल करते है.

Open in App
ठळक मुद्देनवविवाहित जोड़े का अनोखा एलान'अनियमित जलापूर्ति का नहीं हुआ हल''पानी की समस्या हल नहीं होने तक हनीमून पर नहीं जाएंगे'

विवाह जीवन का यादगार लम्हा होता है. इस लम्हें को खास बनाने के लिए लोग क्या नहीं करते. कुछ अपनी शादी को भव्यतम बनाने का कोई मौका नहीं चुकते तो कुछ बिल्कुल सादगी से ब्याह के बंधन में बंध जाते है. लेकिन कुछ जोड़े ऐसे भी होते है जो इस मौके को समाज की जरुरतों की ओर ध्यान आकर्षित करने के तौर पर इस्तेमाल करते है.

नवविवाहित जोड़े का अनोखा एलान

ऐसा ही एक वाकया महाराष्ट्र के कोल्हापुर में देखने मिला. जहां एक नवविवाहित दंपति ने शहर में पानी की अनियमित आपूर्ति की ओर ध्यान दिलाने के मकसद से पानी के टैंकर पर अपनी बारात निकालने का फैसला किया. इस बारात का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है. कोल्हापुर के रहने वाले विशाल कोलेकर और अपर्णा की हाल में गुरुवार को शादी हुई जिसके बाद नवविवाहित जोड़े ने अपने इलाके में पानी की समस्या को उजागर करने के लिए पानी के टैंकर पर बारात निकाली. इसके साथ ही कोलेकर दंपति ने संकल्प भी लिया कि जब तक उनके शहर में पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे हनीमून पर नहीं जाएंगे.

'अनियमित जलापूर्ति का नहीं हुआ हल'

एक निजी कंपनी में काम करने वाले विशाल कोलेकर ने कहा, ‘‘हमारे यहां प्रिंस क्लब नामक एक सामाजिक समूह है जिसके माध्यम से हम मंगलवार पेठ के कुछ क्षेत्रों में अनियमित जलापूर्ति के बारे में प्रशासन को अवगत कराते रहे हैं. लेकिन, हमारी तमाम दलीलों के बावजूद इस मुद्दे का समाधान नहीं किया गया है.’’ विशाल के मुताबिक क्षेत्र में पानी की आपूर्ति अनिश्चित है इसलिए लोगों को अपनी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए पानी के टैंकरों पर निर्भर रहना पड़ता है.

'पानी की समस्या हल नहीं होने तक हनीमून पर नहीं जाएंगे'

विशाल कोलेकर और उनकी पत्नी अपर्णा ने बारात के लिए कार की जगह पानी के टैंकर का इस्तेमाल किया. टैंकर पर एक बैनर लगा हुआ था, जिस पर लिखा हुआ था कि जब तक पानी की समस्या का समाधान नहीं हो जाता, वे हनीमून पर नहीं जाएंगे.

टॅग्स :Kolhapurवेडिंगwedding
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

ज़रा हटकेDulhe Ka Dance: ‘तेरे संग यारा’ पर दूल्हे ने किया ऐसा डांस, दुल्हन रो पड़ी…

क्राइम अलर्टचंदोली गांवः महिलाओं से यौन संबंध और छेड़छाड़?, शिवदत्ता आश्रम 'महाराज' नवनाथ गावली के खिलाफ मामला

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग