लाइव न्यूज़ :

Chhatrapati Shivaji Maharaj Jayanti: पूरे दक्षिणी भारत में राज करने वाले मराठा राजा थे छत्रपति शिवाजी महाराज, जानें उनके बारे में सबकुछ 

By अनुराग आनंद | Updated: February 19, 2020 12:01 IST

शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। 6 जून 1674 को शिवाजी मुगलों को परास्त कर लौटे और उनका मराठा शासक के रूप में राज्याभिषेक हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देबचपन में शिवाजी अपनी आयु के बालक इकट्ठे कर उनके नेता बनकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेला करते थे। शिवाजी की नौसेना की कमान सिद्दी संबल के हाथों में थी।

मराठा सम्राज्य की नींव रखने वाले छत्रपति शिवाजी महाराज की आज जयंती है। देश के वीर सपूतों में से एक देश के सर को उंचा करने वाले शिवाजी महाराज का जन्म 19 फरवरी 1630 में शिवनेरी दुर्ग में हुआ था। 6 जून 1674 को शिवाजी मुगलों को परास्त कर लौटे और उनका मराठा शासक के रूप में राज्याभिषेक हुआ था।

इसके बाद शिवाजी महाराज ने दक्षिणी भारत के अधिकांश सम्राज्य पर अपना एकाधिकार कर लिया था। उनके बचपन से लेकर युद्ध जीतने तक की कहानी जानेंगे। इससे पहले उनके राज काज को लेकर सर्वधर्म समभाव के विचार के बारे में जान लेते हैं।

सर्वधर्म समभाव के विचार से राज करते थे शिवाजी

शिवाजी महाराज के बारे में यह भी कहा जाता है कि वह मुस्लिमों से दूरी बनाए रखते थे। लेकिन, बीबीसी की एक रिपोर्ट से पता चलता है कि हिंदू जिताना ही मुस्लिम भी शिवाजी महाराज को पसंद करते थे। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि शिवाजी हिंदू व मूसलमान को समान रूप से सम्मान देते थे। 

एक घटना के माध्यम से बताया गया है कि एक बार धुर हिंदू दक्षिणपंथी कार्यकर्ताओं ने प्रतापगढ़ में अफ़ज़ल ख़ान का मकबरा तोड़ने की कोशिश की। यह उपद्रव तब जाकर रूका जब लोगों को यह बताया गया कि इस मकबरे को खुद शिवाजी ने खड़ा किया था।

शिवाजी वो राजा थे जो सभी धर्मों का सम्मान करते थे। उनकी नौसेना की कमान सिद्दी संबल के हाथों में थी और सिद्दी मुसलमान उनके नौसेना में बड़ी संख्या में थे। 

जब शिवाजी आगरा के किले में नजरबंद थे तब कैद से निकल भागने में जिन दो व्‍यक्तियों ने उनकी मदद की थी उनमें से एक मुसलमान थे, उनका नाम मदारी मेहतर था। इसी तरह उनके गुप्‍तचर मामलों के सचिव मौलाना हैदर अली थे और उनके तोपखाने की कमान इब्राहिम ख़ान के हाथों में थी।

शिवाजी महाराज के बचपन की कहानी-

बचपन में शिवाजी अपनी आयु के बालक इकट्ठे कर उनके नेता बनकर युद्ध करने और किले जीतने का खेल खेला करते थे। बचपन में उनका पूरा नाम शिवाजी भोंसले था। शिवाजी कई कलाओं में माहिर थे, उन्होंने बचपन में राजनीति एवं युद्ध की शिक्षा ली थी।

महाराणा प्रताप की तरह वीर शिवाजी राष्ट्रीयता के जीवंत प्रतीक एवं परिचायक थे। युवावस्था में आते ही उनका खेल वास्तविक बन गया और वह शत्रुओं पर आक्रमण कर उनके किले आदि जीतने लगे। होनहार विरवान के होत चिकने पात वाली बात शिवाजी महाराज पर बिल्कुल सही बैठता है। 

शिवाजी के पिता का नाम शाहजी और माता का नाम जीजाबाई था। उनका बचपन उनकी माता जिजाऊ के मार्गदर्शन में बीता। माता जीजाबाई धार्मिक स्वभाव वाली थी, इसके बाद भी वो वीरंगना नारी थीं। इसी कारण उन्होंने बालक शिवा का पालन-पोषण रामायण, महाभारत तथा अन्य भारतीयों कहानियां सुनाते हुए उन्हें शिक्षा देकर पाला था।

शिवाजी महाराज की शादी -

शिवाजी महाराज का विवाह सन् 14 मई 1640 में सइबाई निम्बालकर के साथ लाल महल, पुना में हुआ था. उनके पुत्र का नाम सम्भाजी था. सम्भाजी शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे, जिन्होंने 1680 से 1689 ई. तक राज्य किया। उनके पुत्र का नाम सम्भाजी था। सम्भाजी (14 मई, 1657 - मृत्यु: 11 मार्च, 1689) को हो गई थी। शिवाजी के ज्येष्ठ पुत्र और उत्तराधिकारी थे, जिसने 1680 से 1689 ई. तक राज्य किया। 

शिवाजी ने मुगल राजाओं को किया था परास्त-

शिवाजी महाराज की मुगलों से पहली मुठभेड़ वर्ष 1656-57 में हुई थी। बीजापुर के सुल्तान आदिलशाह की मृत्यु के बाद वहां अराजकता का माहौल पैदा हो गया था, जिसका लाभ उठाते हुए मुगल बादशाह औरंगजेब ने बीजापुर पर आक्रमण कर दिया। उधर, शिवाजी ने भी जुन्नार नगर पर आक्रमण कर मुगलों की ढेर सारी संपत्ति और 200 घोड़ों पर कब्जा कर लिया। इसके परिणामस्वरूप औरंगजेब शिवाजी से खफा हो गया।

टॅग्स :शिवजी जयंतीमहाराष्ट्रइंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2022 में 37 वर्षीय विकास रामदास दिवाटे ने की थी आत्महत्या, सुसाइड नोट में अशोक खरात का जिक्र, स्वयंभू धर्मगुरु को लेकर खुल रहे राज

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग