लाइव न्यूज़ :

पुणे में दीवार ढहने के मामले में दो बिल्डर को पुलिस हिरासत में भेजा गया, 15 मजदूरों की हुई थी मौत

By भाषा | Updated: June 30, 2019 19:07 IST

एलकॉन लैंडमार्क्स के डेवलपर्स एवं पार्टनर विपुल अग्रवाल और विवेक अग्रवाल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एक हाउसिंग सोसायटी की 22 फुट ऊंची दीवार का एक हिस्सा मूसलाधार बारिश के कारण नजदीक की झोपड़ियों पर ढहने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने रविवार को दो बिल्डरों को दो जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया।बारिश के कारण नजदीक की झोपड़ियों पर ढहने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

महाराष्ट्र की एक अदालत ने रविवार को दो बिल्डरों को दो जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। दोनों को कोंधवा इलाके में दीवार ढहने के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया था जिसमें 15 मजदूरों की मौत हो गई थी।

एलकॉन लैंडमार्क्स के डेवलपर्स एवं पार्टनर विपुल अग्रवाल और विवेक अग्रवाल को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था। एक हाउसिंग सोसायटी की 22 फुट ऊंची दीवार का एक हिस्सा मूसलाधार बारिश के कारण नजदीक की झोपड़ियों पर ढहने के बाद दोनों को गिरफ्तार किया गया।

हाउसिंग सोसायटी एलकॉन स्टाइलस की दीवार शनिवार को गिरने से कम से कम 15 लोग मारे गए और दो जख्मी हो गए। पुलिस ने दो निर्माण कंपनियों एलकॉन लैंडमार्क्स और कांचन रॉयल एक्जाटिका के डेवलपर के खिलाफ मामला दर्ज किया था और शनिवार की शाम को विपुल और विवेक को गिरफ्तार कर लिया था। अभियोजन ने अदालत से कहा कि मामले की जांच के लिए आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने की जरूरत है।

पुलिस ने अदालत से यह भी कहा कि उन्हें कुछ दस्तावेज और एलकॉन स्टाइलस भवन का मानचित्र जब्त करने की जरूरत है और जांच करने की आवश्यकता है कि डेवलपर ने दीवार बनाने का ठेका किसे दिया था। बहरहाल, बचाव पक्ष के वकील संजय अग्रवाल ने पुलिस हिरासत की मांग का विरोध करते हुए कहा कि यह गैर इरादतन हत्या का मामला नहीं हो सकता है। दोनों पक्षों को सुनने के बाद न्यायाधीश ने आरोपियों को दो जुलाई तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रईमारत गिरने की दुर्घटना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग