लाइव न्यूज़ :

15 माह की ‘उस’ बच्ची की इलाज दौरान मौत, हार्ट अटैक आने के बाद जिसके लिए कराई गई थी प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग

By फहीम ख़ान | Updated: August 31, 2023 17:37 IST

लैंडिंग के बाद उसकी हालत स्थिर हुई और बच्ची को विमानतल से निजी हॉस्पिटल भेजा गया था। इसी बीच इलाज के दौरान बच्ची ने गुरुवार को दम तोड़ दिया।

Open in App
ठळक मुद्दे15 माह की बच्ची को फ्लाइट में सफर के दौरान रविवार रात हार्ट अटैक आ गया थाजिसके बाद विमान की नागपुर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थीइसी बीच इलाज के दौरान बच्ची ने गुरुवार को दम तोड़ दिया

नागपुर: विस्तारा एयरलाइंस की बेंगलुरु-दिल्ली फ्लाइट यूके-814 में सवार एक 15 माह की बच्ची को सफर के दौरान रविवार रात हार्ट अटैक आ गया था, जिसके बाद विमान की नागपुर में मेडिकल इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। लैंडिंग के बाद उसकी हालत स्थिर हुई और बच्ची को विमानतल से निजी हॉस्पिटल भेजा गया था। इसी बीच इलाज के दौरान बच्ची ने गुरुवार को दम तोड़ दिया।

किम्स किंग्सवे के डीजीएम (सीसी) एजाज शामी ने बताया कि बच्ची के अवयव एक के बाद एक फेल होने लगे थे। इसी बीच उसकी गुरुवार की दोपहर 3.45 बजे मौत हो गई। अब अस्पताल की ओर से बच्ची के शव को बांग्लादेश में उनके परिजनों के पास भेजने की व्यवस्था कराई जा रही है।

इमरजेंसी लैंडिंग के बाद नागपुर पहुंचने पर बच्ची को ‘स्टेबल हेमोडायनॉमिक’ अवस्था में बाल रोग विशेषज्ञ को सौंप दिया गया था। कुछ समय पहले ही बालिका के हार्ट का इंट्राकार्डियक ऑपरेशन हुआ था. वह जन्मजात हृदय रोग ‘सायनोटिक’ से पीड़ित थी।

टॅग्स :नागपुरहार्ट अटैक (दिल का दौरा)हवाई जहाज
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्राइम अलर्ट8 महिला श्रमिकों की मौत, नागपुर-मुंबई एक्सप्रेसवे पर ट्रक-टेम्पो में टक्कर

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

कारोबारATF Price: क्या 1 अप्रैल से महंगा हो जाएगा हवाई सफर? जेट फ्यूल के दाम ₹2 लाख के पार, एयरलाइन कंपनियों की बढ़ी मुश्किलें

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

महाराष्ट्र अधिक खबरें

महाराष्ट्रBhandup bus accident: सीएम फडणवीस ने मृतकों के परिजनों को अनुग्रह राशि का किया ऐलान, हादसे में 4 की मौत, 9 घायल

महाराष्ट्रMaharashtra Heavy Rain: महाराष्ट्र में बारिश का कहर, 24 घंटों में 3 लोगों की मौत, 120 से अधिक व्यक्तियों को निकाला गया

महाराष्ट्रसमृद्धि महामार्ग पर सुरक्षा और सुविधा का सवाल!

महाराष्ट्रMumbai: लोकल ट्रेन से सफर कर रहे 4 यात्रियों की मौत, भीड़ से भरी ट्रेन से गिरे लोग; दर्दनाक वीडियो वायरल

महाराष्ट्रदिशा सालियान की मौत पर पिता का खुलासा, रेप और हत्या का किया दावा; आदित्य ठाकरे के खिलाफ एफआईआर की मांग