लाइव न्यूज़ :

Madhya Pradesh Election 2023: कमलनाथ 'चुनावी हिंदू' हैं, केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा- कांग्रेस ने पीएफआई का किया समर्थन, देखें वीडियो

By संजय परोहा | Updated: October 27, 2023 15:56 IST

Madhya Pradesh Election 2023: कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं।कांग्रेस के पूरे चरित्र को उजागर करते हैं।कांग्रेस सदैव गरीब कल्याण के खिलाफ रही है।

Madhya Pradesh Election 2023: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज और केन्द्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग एवं जलशक्ति राज्य मंत्री प्रह्लाद पटेल ने जबलपुर में कांग्रेस पर हमला बोला। मंत्री ने कहा कि कमलनाथ 'चुनावी हिंदू' हैं, जब उनकी (पार्टी के) नेता पीएफआई के समर्थन में बोलते हैं तो वह (कमलनाथ) कुछ नहीं बोलते, वह नहीं बन पाएंगे इस जीवन में हिंदू।

प्रियंका गांधी वाड्रा के बयान पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद पटेल ने कहा कि जिसने मंदिर में फूल नहीं चढ़ाए, वह लिफाफा ले रहा है। 80 करोड़ लोगों को तीन साल से मुफ्त राशन मिल रहा है। उनसे पूछिए कि क्या पीएम मोदी का लिफाफा है। खाली या भरा। कांग्रेस ये कभी नहीं समझ सकती, देश की जनता इस तरह के (कांग्रेस) लोगों से वाकिफ है।

पटेल ने आज कांग्रेस पर जोरदार हमला बोलते हुये कहा कि कांग्रेसी नेता तुष्टिकरण में अंधे हो गये हैं इसलिए हमारी भारतीय परंपराओं और विरासत का उपहास उड़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि कन्या पूजन को लेकर दिग्विजय सिंह ने जिस तरह के भाव व्यक्त किए हैं, वे निहायत ही निंदनीय हैं और कांग्रेस के पूरे चरित्र को उजागर करते हैं।

उन्होंने कहा कि बड़ा दुर्भाग्य है कि नर्मदा परिक्रमा करने के बाद भी दिग्विजय सिंह का विवेक जागृत नहीं हुआ। कांग्रेस की पहचान सामंतशाही और परिवारवाद ही हैं, इसके अलावा वे जो भी करते हैं, वो सब कुछ छलावा है और जनता पूरा षडयंत्र समझ चुकी है। पटेल ने बताया कि कांग्रेस सदैव गरीब कल्याण के खिलाफ रही है।

पटेल ने कहा कि कांग्रेस को यथार्थ पर बात करनी चाहिए। उन्हें जनता को अपनी बनाई शराब नीति पर जवाब देना चाहिए, उन्हें बताना चाहिए कि उन्होंने गरीब कल्याण की योजनाओं को क्यों बंद किया था।पटेल ने कहा कि चुनाव का आशय यह नहीं है कि जनता को बरगलाना और भ्रम फैलाना शुरू कर देना चाहिए।

टॅग्स :विधानसभा चुनावविधानसभा चुनाव 2023कमलनाथकांग्रेसBJPमध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?