लाइव न्यूज़ :

MP Polls: दिग्विजय सिंह ने कहा- भाजपा नेताओं के निर्देश ना मानने वाले अफसरों की बिगड़ी सीआर सुधारेगी कांग्रेस

By मुकेश मिश्रा | Updated: October 14, 2023 16:54 IST

प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का समर्थन किया है, जिन्होंने भाजपा नेताओं के गैर कानूनी निर्देश को मानने से इंकार किया, जिसके चलते उनकी सीआर बिगड़ी है। 

Open in App

भोपाल: प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा चढ़ता जा रहा है। इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने आज अपने बयान में कहा कि भाजपा नेताओं के गैरकानूनी निर्देश ना मानने पर कई आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की सीआर खराब की गई है। उन्होंने कहा कि इस मामले को कांग्रेस गंभीरता से लेगी और कांग्रेस की सरकार बनने पर इनकी सीआर सुधारी जाएगी।

विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस नेताओं के बीच बयानबाजी का दौर तेज हो चला है। दोनों ही दलों के नेता एक-दूसरे को घेरने में जुटे हैं। वहीं आज प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने उन आईएएस और आईपीएस अधिकारियों का समर्थन किया है, जिन्होंने भाजपा नेताओं के गैर कानूनी निर्देश को मानने से इंकार किया, जिसके चलते उनकी सीआर बिगड़ी है। 

सिंह ने इसे लेकर आज ट्वीट करते हुए कहा कि कई युवा आईएएस और आईपीएस अधिकारी, जिन्होंने अपने वरिष्ठों और भाजपा नेताओं के गैरकानूनी निर्देशों का पालन करने से इंकार कर दिया, उन्हें अपनी वार्षिक गोपनीय रिपोर्ट में नकारात्मक मूल्यांकन का सामना करना पड़ा, जिससे उनके रिकॉर्ड खराब हो गए और उनका भविष्य खतरे में पड़ गया।

सिंह ने लिखा कि आगामी विधानसभा चुनावों के बाद जब कांग्रेस दोबारा सत्ता में आएगी, तो हम इन मामलों का उनके गुणों के आधार पर गहन मूल्यांकन करेंगे और यह सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई लागू करेंगे कि ये अधिकारी बिना किसी डर के काम कर सकें और मध्यप्रदेश के समग्र विकास में योगदान दे सकें। उन्होंने लिखा कि मैं सभी सिद्धांतवादी अधिकारियों से आग्रह करता हूं कि वे बिना किसी डर या झिझक के मध्य प्रदेश की बेहतरी के लिए खुद को समर्पित करें।

टॅग्स :दिग्विजय सिंहMadhya Pradesh Educationकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?