लाइव न्यूज़ :

मध्य प्रदेश: चोर को बड़ा माल नही मिला तो छोड़ी चिट्ठी, लिखा- 'जब पैसे नहीं थे तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर'

By नितिन गुप्ता | Updated: October 11, 2021 11:16 IST

मध्यप्रदेश के देवास एक चोरी का एक अनोखा मामला प्रकाश में आया है। यहां चोरों ने डिप्टी कलेक्टर के घर चोरी की वारदात को अंजाम दिया, इसके बाद उन्हीं की डायरी से एक कागज निकालकर नोट लिख दिया कि जब पैसे नही थे तो लॉक नही करना था। 

Open in App
ठळक मुद्देचोरों द्वारा लिखा गया यह नोट सोशल मीडिया पर जमकर हो रहा है वायरलचोर ने नोट लिखने के लिए डायरी और पेन भी कलेक्टर का उपयोग किया

मध्यप्रदेश के देवास में डिप्टी कलेक्टर के घर यह चोरी की घटना हुई है। लेकिन चोरों को जब उनके घर में बड़ी रकम नहीं मिला तो वे एक नोट लिखकर छोड़ गए। जिसमें लिखा है-'जब पैसे नहीं थे, तो लॉक नहीं करना था कलेक्टर'। इसमें आश्चर्य की बात तो यह है कि चोरों ने इस बात को लिखने के लिए डायरी और पेन भी डिप्टी कलेक्टर का उपयोग किया है। चोरों द्वारा लिखी यह बात सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है।

दरअसल, करीब 15 दिन पहले ही देवास के डिप्टी कलेक्टर त्रिलोचन सिंह गौड़ को जिले के खातेगांव का एसडीएम नियुक्त किया गया। डिप्टी कलेक्टर का सरकारी आवास देवास के सिविल लाइन इलाके में सांसद निवास के समीप है। जिसमें पिछले 15 दिनों से ताला लटका देखकर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। इस बात का खुलासा तब हुआ, जब डिप्टी कलेक्टर 15 दिन बाद अपने आवास पर पहुंचे। 

चोर द्वारा लिखा गया नोट

 उन्होंने अपने घर के ताले को टूटा देख तुरंत पुलिस को सूचना दी, इसके बाद घर में प्रवेश करने पर उन्होंने पाया कि घर का पूरा सामान बिखरा पड़ा है व कुछ नकदी और चांदी के जेवरात गायब हैं, जिसकी सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसी के साथ उन्हें टेबल पर उन्ही की डायरी से फटा यह कागज मिला, जिस पर चोर ने यह बात लिखी थी।

कोतवाली थाना प्रभारी उमराव सिंह ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चोरों ने डिप्टी कलेक्टर के घर से एक अंगूठी, चांदी की पायजेब और सिक्के सहित करीब 30 हजार रुपए नकदी चोरी किये हैं। एसडीएम के घर पर एक हस्तलिखित नोट भी मिला है , जो सम्भवतः चोर ने ही लिखा था। पुलिस चोर की सरगर्मी से तलाश कर रही हैं। 

टॅग्स :क्राइममध्य प्रदेशMadhya Pradesh Director General of Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?