लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: प्रियंका गांधी को कार्यकर्ताओं ने मंच पर पकड़ाया खाली गुलदस्ता, जिसने देखा वो हंसी नहीं रोक पाया

By आकाश चौरसिया | Updated: November 7, 2023 11:19 IST

बीते सोमवार को मध्य प्रदेश में रैली में शामिल होने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को एक कार्यकर्ता ने खाली गुलदस्ता पकड़ा दिया। इसके बाद क्या था, जिसने देखा वो हंस्ता रह गया।

Open in App
ठळक मुद्देमध्य प्रदेश चुनाव 2023 में रैली में पहुंची प्रियंका गांधी को कार्यकर्ता ने पकड़ाया खाली गुलदस्ताआगे निकलने की होड़ में कार्यकर्ता ने ऐसा किया और फिर सब हंसते दिखेजब यह वीडियो सामने आया तो जिसने देखा वो हंसता रह गया

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश चुनाव में कैंपेन में शामिल होने पहुंची कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को कार्यकर्ता ने खाली गुलदस्ता पकड़ा दिया। लेकिन, इस बीच मंच पर उपस्थित सभी नेता अपनी हंसी नहीं रोक पाए। फिर, प्रियंका गांधी की भी नजर पड़ी तो उन्होंने पूछा कि आखिर ये क्या है? लेकिन, उनके समक्ष आए नेता मुस्कुराते हुए आगे निकल गए। 

वहीं, उत्तर प्रदेश बीजेपी प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने इस पर टिप्पणी कर कहा, "गुलदस्ता घोटाला, गुलदस्ते से गुल गायब हो गया, दस्ता पकड़ा दिया। मध्यप्रदेश के इंदौर में प्रियंका वाड्रा की रैली में एक कांग्रेसी गुलदस्ता देने पहुंचा लेकिन कांग्रेसी खेल हो गया।"

वहीं, इस पल को कैमरे में कैद कर लिया गया है, असल में मध्य प्रदेश में प्रियंका गांधी चुनाव के तहत रैली में शामिल होने पहुंची थीं। इस क्रम में प्रियंका गांधी का स्वागत करने के लिए रैली में आए कार्यकर्ता उन्हें गुलदस्ते और कई तरह की चीजें उपहार के रूप में दे रहे थे। लेकिन, इस बीच खाली गुलदस्ते के साथ आए कार्यकर्ता से प्रियंका ने पूछा कि ये क्या है, तो वो भी हंसने लगे। बिना गुस्साए उन्होंने इसे स्वीकारा। इसके बाद जिसने देखा वो हंसता रह गया। 

बता दें कि प्रदेश में पिछली बार कांग्रेस सरकार बनाने में कामयाब रही थी, लेकिन ज्योतिरादित्य सिंधिया के विद्रोह के कारण सरकार ने अपना बहुमत खो दिया और भाजपा वापस से सत्ता में आ गई। 

रैली का यह वीडियो कल कांग्रेस के आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लाइव भी हुआ था। जिसमें बताया गया था कि इंदौर महारानी अहिल्याबाई होल्कर की पावन धरती है जो अपने न्याय, सच्चाई और अपने बढ़िया शासन के लिए जानी जाती है। अहिल्याबाई होल्कर 18वीं सदी में मराठा महारानी थी, जिन्होंने इंदौर में तीन दशक तक शासन किया था।

टॅग्स :विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनावमध्य प्रदेशKamal Nathकांग्रेसBJPCongress
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?