लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: ''इंडिया गठबंधन में जब-जब सनातन, महिलाओं और दलितों का अपमान हुआ तो राहुल गांधी खामोश रहे'', शिवराज सिंह ने साधा कांग्रेस पर निशाना

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 13, 2023 14:16 IST

शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर व्यंग्यभरे लहजे में हमला करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में जब-जब सनातन धर्म, महिलाओं और दलितों का अपमान हुआ, राहुल गांधी खामोश रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देशिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर किया व्यंग्यभरे लहजे में हमला इंडिया गठबंधन ने सनातन, महिलाओं और दलितों का अपमान किया, लेकिन राहुल गांधी खामोश रहेराहुल गांधी बताएं कि कांग्रेस ने एमपी में कितने ओबीसी मुख्यमंत्री और देश में कितने प्रधानमंत्री बनाए

शिवपुरी: मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा और कांग्रेस में सत्ता पाने की होड़ मची हुई है। इसी क्रम में दोनों दल एक-दूसरे को कटघरे में खड़ा कर रहे हैं। एक तरफ कांग्रेस आरोप लगा रही है कि भाजपा ने उनका चुनावी घोषणा पत्र चुरा लिया है, वहीं भाजपा की ओर से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी कांग्रेस पार्टी और साथ में राहुल गांधी पर निशाना साधा है।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राहुल गांधी पर व्यंग्यभरे लहजे में हमला किया और कहा कि इंडिया गठबंधन में जब-जब सनातन धर्म, महिलाओं और दलितों का अपमान हुआ, राहुल गांधी हमेशा खामोश रहे। वो बताएं कि क्या अपमान में  उनकी भी मौन स्वीकृति है?

मुख्यमंत्री शिवराज ने सोमवार को शिवपुरी में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, "राहुल गांधी आज फिर मध्य प्रदेश आ रहे हैं। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि जब इंडिया गठबंधन ने सनातन का अपमान किया तो राहुल गांधी क्यों चुप रहे। क्या अपमान में उनकी भी मौन स्वीकृति है?"

सीएम चौहान ने इंडिया गठबंधन को नीतीश विवाद पर घेरते हुए राहुल गांधी से अगला प्रश्न किया, "इंडिया गठबंधन के नेताओं ने महिलाओं का अपमान किया, राहुल गांधी चुप रहे। क्या उस अपमान में भी उनकी मौन स्वीकृति है? विपक्ष के गठबंधन ने दलितों का अपमान किया, जीतन राम माझी का विधानसभा में अपमान किया गया, वैसे नेताओं के साथ राहुल गांधी ने क्या किया। वो देश को बताएं न कि क्या इन सारे प्रकरण में उनकी मौन स्वीकृति है।''

भाजपा नेता शिवराज ने आगे कहा, "जब भी राहुल गांधी राज्य का दौरा करते हैं, तो कई तरह की बात करते हैं, लेकिन इन विषयों पर नहीं बोलते हैं। कांग्रेस ने मध्य प्रदेश में कई वर्षों तक शासन किया। उन्हें बताना चाहिए कि कांग्रेस ने एमपी में कितने ओबीसी को मुख्यमंत्री और देश में प्रधानमंत्री बनाया।"

मालूम हो कि राहुल गांधी सोमवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर हैं, जहां वे इस सप्ताह होने वाले विधानसभा चुनावों के मद्देनजर भोपाल में एक रोड शो करेंगे। मध्य प्रदेश में 17 नवंबर को मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानराहुल गांधीकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?