लाइव न्यूज़ :

Assembly Elections 2023: "मां-बहनों का सम्मान करना नहीं जानती है कांग्रेस", मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दिग्विजय सिंह पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: November 1, 2023 07:39 IST

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होते हुए भी कांग्रेस को मां-बहनों का सम्मान नहीं करना आता है।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का दावा कांग्रेस को मां-बहनों का सम्मान नहीं करना आता हैचौहान ने दिग्विजय सिंह द्वारा उनके द्वारा आयोजित कन्या पूजन पर किये गये हमले का जवाब दियाउन्होंने कहा कि हम अपनी बेटियों की पूजा करते हैं, लेकिन कांग्रेस को यह बात पसंद नहीं है

इंदौर: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए दावा किया कि देश की सबसे पुरानी पार्टी होते हुए भी कांग्रेस को मां-बहनों का सम्मान नहीं करना आता है।

सीएम चौहान ने कांग्रेस पर यह हमला इस कारण से किया क्योंकि बीते नवरात्रि में उनके द्वारा आयोजित किये गये कन्या भोजन को कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने "नाटक" बताया था।

उन्होंने इंदौर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''हर राजनीतिक कार्यक्रम में उन्औहोंने कहा कि हम अपनी बेटियों की पूजा करते हैं र कन्या भोज करते हैं, लेकिन कांग्रेस को यह पसंद नहीं है। जब मैंने कन्या भोज का आयोजन किया तो दिग्विजय सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री नाटक कर रहे हैं। कांग्रेस को यह पसंद नहीं है कि मां-बहनों का सम्मान हो।"

इसके साथ ही मुख्यमंत्री चौहान ने सूबे के पूर्व कांग्रेसी सीएम और राज्य कांग्रेस प्रमुख कमलनाथ को भी आरोपों के कटघरे में खड़ा किया और आरोप लगाया कि कमलनाथ ने केवल मध्य प्रदेश को बदनाम करने का काम किया है।

उन्होंने कहा, "मध्य प्रदेश कमलनाथ का राज्य नहीं है। उन्हें राज्य से कोई लगाव नहीं है। उन्होंने मध्य प्रदेश को बदनाम किया है। मध्य प्रदेश को 'चौपट प्रदेश' कहना राज्य और राज्य के लोगों का अपमान है। यदि कमलानाथ ने ऐसा मुझसे राजनीतिक दुश्मनी के कारण किया है तो उन्हें मुझ पर निशाना साधना चाहिए न कि वो पूरे मध्य प्रदेश का अपमान करें।”

मालूम हो कि मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी से कई लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल होने वाले हैं। कमल नाथ ने यह टिप्पणी मंगलवार को राज्य की राजधानी भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए की।

कांग्रेस नेता कमल नाथ ने कहा, "भाजपा के कई लोग कांग्रेस में शामिल होने जा रहे हैं और वे सभी सच्चाई का समर्थन करेंगे। वे मध्य प्रदेश के मतदाताओं की भावनाओं को समझते हैं इसलिए वे कांग्रेस पार्टी में शामिल होना चाहते हैं।"

मध्य प्रदेश उन पांच राज्यों में से एक है जहां इस साल चुनाव होने हैं। राज्य में 17 नवंबर को एक चरण में मतदान होना है और वोटों की गिनती 3 दिसंबर को होगी। मतदाता 230 विधानसभा क्षेत्रों से विधायक चुनेंगे।

टॅग्स :मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023विधानसभा चुनाव 2023शिवराज सिंह चौहानदिग्विजय सिंहKamal Nathकांग्रेसBJP
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतसीएम डॉ. मोहन ने लिया मंत्रियों से एक-एक काम का हिसाब, जानें सरकार-संगठन के बीच क्या हुई बात?

मध्य प्रदेश अधिक खबरें

मध्य प्रदेशपेरिस में चमकी मध्यप्रदेश की 'बाग प्रिंट' की अनूठी छाप

मध्य प्रदेशकचरे से कंचन की राह पर इंदौर, वेस्ट मैनेजमेंट में नए नवाचारों से शहर बना सर्कुलर इकॉनमी का मॉडल

मध्य प्रदेशमध्यप्रदेश: पूर्व विधायक मुकेश चतुर्वेदी की बिगड़ी तबीयत, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की तत्परता से एयरलिफ्ट कर कराया गया ग्वालियर शिफ्ट

मध्य प्रदेशMP Assembly Elections 2023: दो सीटों पर भतीजे परेशान कर रहे चाचा को, टिमरनी और देवतालाब में चाचा-भतीजे आमने-सामने

मध्य प्रदेशMadhya Pradesh: किसानों को भा रही भावांतर योजना, आज इस अंदाज में कहेंगे सीएम डॉ. मोहन को थैंक्स, जानें क्या है तैयारी?