लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi 2021: प्रो कबड्डी की अगले हफ्ते से धमाकेदार शुरुआत, इन पांच खिलाड़ियों पर होगी खास नजर

By विनीत कुमार | Updated: December 16, 2021 11:16 IST

प्रो कबड्डी लीग की शुरुआत 22 दिसंबर से होने जा रही है। दो साल बाद इसका आयोजन हो रहा है। जानिए इस सीजन में किन खिलाड़ियों पर होगी नजर...

Open in App

नई दिल्ली: दो साल के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रो कबड्डी लीग (पीकेएल) के आठवें सत्र का आयोजन 22 दिसंबर से होने जा रहा है। कोरोना के खतरे को देखते हुए टूर्नामेंट का आयोजन एक ही स्थान बेंगलुरु में करवाने का फैसला किया गया है। कोविड-19 महामारी के कारण 2020 में इस लीग का आयोजन नहीं हो पाया था। पीकेएल में 12 टीमें भाग लेंगी। इसके लिये खिलाड़ियों की नीलामी अगस्त में की गयी थी। आइए जानते उन पांच खिलाड़ियों के बारे में, जिन पर इस बार खास नजर होगी।

प्रो कबड्डी लीग 2021: इन पांच खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर होगी नजर

प्रदीप नरवाल: पीकेएल के बेहतरीन खिलाड़ियों में शुमार प्रदीप नरवाल पर निस्संदेह एक बार फिर सभी की नजरें होंगी। अपने ट्रेडमार्क 'दुबकी' के लिए जाने जाने वाले प्रदीप नरवाल को इस बात में महारत हासिल है कि किस तरह कई विरोधियों को बाहर करते हुए अपने पाले में सही समय पर पहुंच जाना है। पीकेएल के इतिहास में 1000 अंक पार करने वाले सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी नरवाल इस लीग के जाहिर तौर पर सबसे शानदार खिलाड़ी हैं।

राहुल चौधरी: यह खिलाड़ी भी बेमिसाल है। राहुल चौधरी आसानी से अपने विरोधियों को चित्त करने की कला जानते हैं। खासकर अपनी तेजतर्रार रेडिंग शैली के लिए जाने जाने वाले वह एक ऐसे रेडर हैं जिनसे हर टीम खौफ खाती है। 1000 अंक के लैंडमार्क को पार करने वाले दूसरे खिलाड़ी राहुल के 122 पीकेएल मैचों में कुल 1014 अंक हैं।

दीपक निवास हुड्डा: 'करो या मरो रेड' के मास्टर दीपक निवास हुड्डा पीकेएल के पिछले दो सीजन में बेहद शानदार प्रदर्शन रहे हैं। उनका तेजी से घूमता हाथ किसी भी प्रतिद्वंद्वी को उसके महसूस करने से पहले ही छूकर बाहर भेज सकता था। 123 मैचों में उनके 943 अंक किसी कारनामे से कम नहीं है।

अजय ठाकुर: यह खिलाड़ी पीकेएल सीजन में लगातार सबसे अच्छे रेडर में शामिल रहा है। 'आइसमैन' कहे जाने वाले अजय ठाकुर जानते हैं कि दबाव की स्थिति में अपनी नसों पर कैसे काबू रखना है। कई बार उनके फ्रॉग जंप ने डिफेंडरों को भ्रमित किया है। गति और चतुराई के इस खेल में उनकी महारत के बारे में इस बात से भी अंदाजा लगाया जा सकता है कि 115 मैचों में उनके 811 अंक हैं।

मनिंदर सिंह: प्रो कबड्डी के पहले सीजन में शीर्ष रेडर की सूची में तीसरे स्थान पर रहने वाले मनिंदर की बदौलत ही जयपुर पिंक पैंथर्स ने वह खिताब जीता था। केवल 79 खेलों में कुल 740 अंकों के साथ मनिंदर सिंह पीकेएल में शीर्ष भारतीय पीकेएल कबड्डी खिलाड़ियों की सूची में पांचवें स्थान पर हैं।

टॅग्स :प्रो-कबड्डीPro Kabaddi Leagueजयपुर पिंक पैंथर्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया