लाइव न्यूज़ :

Pro Kabaddi League 2019: लीग मुकाबले समाप्त, जानिए कौन हैं टॉप-5 रेडर और डिफेंडर

By राजेन्द्र सिंह गुसाईं | Updated: October 12, 2019 13:49 IST

Pro Kabaddi League 2019: इस सीजन दिल्ली ने 22 में से 15 मैच जीते और ये टीम अंकतालिका में टॉप पर रही। वहीं बंगाल वॉरियर्स ने 22 में से 14 मैच अपने नाम कर दूसरे पायदान पर स्थान पक्का किया है।

Open in App

प्रो कबड्डी लीग-2019 में अब तक 132 मुकाबले समाप्त हो चुके हैं। अब दौर प्लेऑफ का आ चुका है। 14 अक्टूबर को प्लेऑफ के दो अलग-अलग मुकाबलों में हरियाणा स्टीलर्स, यू मुंबा, बेंगलुरु बुल्स और यूपी योद्धा की टीमें भिड़ने जा रही हैं। वहीं दबंग दिल्ली, बंगाल वॉरियर्स, सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुकी हैं, जिनके मैच 16 अक्टूबर को खेले जाने हैं।

इस सीजन दिल्ली ने 22 में से 15 मैच जीते और ये टीम अंकतालिका में टॉप पर रही। वहीं बंगाल वॉरियर्स ने 22 में से 14 मैच अपने नाम कर दूसरे पायदान पर स्थान पक्का किया है। वहीं नवीन कुमार एक सीजन में 20 सुपर-10 लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं।

आइए, एक नजर डालते हैं अब तक के टॉप रेडर और डिफेंडर्स पर...

पवन कुमार सेहरावत इस सीजन 308 रेड अंक जुटाकर टॉप रेडर बन चुके हैं। उनके पटना पाइरेट्स के प्रदीप नरवाल ने 302 प्वाइंट्स लिए हैं। हालांकि पटना का सफर समाप्त हो चुका है, जबकि बुल्स ने अभी आगे भी मैच खेलने हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 रेडर:पवन सेहरावत (बेंगलुरु)- 308प्रदीप नरवाल (पटना)- 302नवीन कुमार (दिल्ली)- 268सिद्धार्थ देसाई (टाइटंस)- 217मनिंदर सिंह (बंगाल)- 205

वहीं इस सीजन टॉप-5 डिफेंडर्स में फजल अत्राचली नंबर-1 बने हुए हैं। दूसरे स्थान पर संदीप कुमार धुल मौजूद हैं।

प्रो कबड्डी लीग 2019: टॉप-5 डिफेंडर:फजल अत्राचली (मुंबई)- 78संदीप कुमार धुल (जयपुर)- 73सुमित (यूपी)- 72नितीश कुमार (यूपी)- 70सुरजीत सिंह (पुणे)- 63

टॅग्स :प्रो-कबड्डीनवीन कुमारप्रदीप नरवालदबंग दिल्लीबंगाल वॉरियर्सहरियाणा स्टीलर्सबेंगलुरु बुल्सयूपी योद्धाजयपुर पिंक पैंथर्सयू मुंबागुजरात फॉर्च्यूनजायंट्सपटना पाइरेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPro Kabaddi 2025 Final: दबंग दिल्ली और पुणेरी पल्टन में खिताबी टक्कर, 31 अक्टूबर में मुकाबला, जानें टाइमिंग

भारतPro Kabaddi League 2025: विशाखापट्टनम, जयपुर, चेन्नई और नई दिल्ली में कबड्डी-कबड्डी?, 29 अगस्त से 12वां सत्र, देखिए शेयडूल

भारतPro Kabaddi League 2025: 12वां चरण और 12 फ्रेंचाइजी, 29 अगस्त से शुरू, 10 खिलाड़ी को 1 करोड़ का अनुबंध

भारतPKL 2024 season 11: मुंबई में 15-16 अगस्त को नीलामी, 88 खिलाड़ी रिटेन, 500 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण करवाया, देखें टोटल लिस्ट

अन्य खेलPKL 2024 Winner: सेमीफाइनल में पटना पाइरेट्स को हराया, हरियाणा स्टीलर्स को फाइनल में मात देकर पुणेरी पल्टन पहली बार चैंपियन

कबड्डी अधिक खबरें

कबड्डीPro Kabaddi League Season 10: कबड्डी लीग के 10वें सीजन में स्टार स्पोर्ट्स के साथ जुड़ा 'जोश' ऐप, आयोजन में निभाएगा अहम भूमिका

कबड्डीPKL 8: पुनेरी पल्टन ने गुजरात जायंट्स को 33-26 से शिकस्त दी, नवीन कुमार ने इतिहास रचते हुए दबंग दिल्ली को दिलाई जीत

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: यू मुंबा और हरियाणा स्टीलर्स के बीच मैच 24-24 से बराबर रहा, तमिल थलाइवाज ने यूपी योद्धा को 39-33 से हराया

कबड्डीPro Kabaddi League 2021: गत चैम्पियन बंगाल वारियर्स ने जयपुर पिंक पैंथर्स को 31-28 से हराया, पटना पायरेट्स ने तेलुगू टाइटंस 31-30 से दी मात

कबड्डीPro Kabaddi PKL 8: हरियाणा स्टीलर्स ने गुजरात जायंट्स को 38-36 से शिकस्त दी, बेंगलुरु बुल्स ने पुनेरी पल्टन को 40-29 से हराया