प्रो कबड्डी लीग-2019 में 16 अक्टूबर को दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला बंगाल वॉरियर्स और यू मुंबा के बीच अहमदाबाद के एका एरीना बाय ट्रांसस्टेडिया में खेला गया, जिसमें बंगाल ने 37-35 से जीत दर्ज कर पहली बार फाइनल में जगह बना ली। अब 19 अक्टूबर में फाइनल में इस टीम का सामना दिल्ली से होगा।
मैच का पहला अंक मुंबई ने अपने नाम किया। चौथे मिनट तक इस टीम ने बढ़त बना ली थी, लेकिन अगले ही मिनट बुल्स ने बराबरी कर ली। इसके बाद कांटे की टक्कर चलती रही, लेकिन 16वें मिनट मुंबई को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जहां से बंगाल ने 4 अंकों की लीड बना ली। बंगाल ने पहला हाफ 18-12 से अपने नाम रखा।
मैच के 29वें मिनट सुकेश हेगड़े ने सुपर रेड में 4 अंक निकालकर बंगाल को काफी मजबूत लीड में ला दिया। 31वें मिनट मुंबई को ऑलआउट का सामना करना पड़ा। 37वें मिनट बंगाल को पहली बार ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जहां से मुंबई बराबरी से महज 2 अंक पीछे आ गई। आखिरी मिनट में मुंबई के पास बराबरी कर मुकाबले को अतिरिक्त समय में पहुंचाने का मौका था, लेकिन अर्जुन डेसवाल दबोच लिए गए और बंगाल ने 2 अंक से जीत दर्ज कर ली।
रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह (अनफिट), मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।
यू मंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।
16 Oct, 19 09:49 PM
फाइनल में बंगाल
मुंबई को 37-35 से हराकर बंगाल ने पहली बार फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
16 Oct, 19 09:41 PM
बंगाल ऑलआउट
मैच के 37वें मिनट बंगाल को भी ऑलआउट का सामना करना पड़ गया, जहां से मुंबई सिर्फ 2 ही अंक पीछे रह गई है। बंगाल 35, मुंबई 33
16 Oct, 19 09:39 PM
मुंबई की सुपर रेड
मैच के 36वें मिनट अजिंक्य कापड़े ने सुपर रेड लगाकर मुंबई की वापसी करवा दी। बंगाल 34, मुंबई 29
16 Oct, 19 09:35 PM
जीत की ओर बंगाल
मैच के 36वें मिनट तक बंगाल ने 33-25 से लीड बना रखी है। बंगाल फाइनल में पहुंचने के बेहद करीब।
16 Oct, 19 09:26 PM
मुंबई ऑलआउट
मैच के 31वें मिनट मुंबई को ऑलआउट का सामना करना पड़ गया। यहां से बंगाल के पास 10 अंकों की लीड है। मुंबई 20, बंगाल 30
16 Oct, 19 09:24 PM
अब तक जीते कितने मैच
अंकतालिका पर नजर डालें, तो बंगाल ने 22 में से 14 मैच जीते हैं। इस दौरान उनसे सिर्फ 5 मैचों में ही हार का सामना करना पड़ा। वहीं मुंबई ने 22 मे से 13 लीग मैच जीते थे, एलिमिनेटर-2 में इस टीम ने हरियाणा स्टीलर्स को कड़े मुकाबले में 46-38 से हरा दिया था।
16 Oct, 19 09:23 PM
बंगाल की सुपर रेड
मैच के 29वें मिनट सुपर हेगड़े ने सुपर रेड में 4 अंक लेकर बंगाल को 9 अंक की लीड पर ला दिया है। बंगाल 25, मुंबई 16
16 Oct, 19 09:21 PM
मुंबई का 5वां सेल्फ आउट
मैच के 27वें मिनट मुंबई 5वीं बार सेल्फ आउट। यहां से बंगाल के पास 6 अंक की लीड मौजूद है। मुंबई 15, बंगाल 21
16 Oct, 19 09:16 PM
बांगाल के पास लीड कायम
मैच के 23वें मिनट मुंबई की टीम के पास 3 खिलाड़ी शेष। इस वक्त तक बंगाल के पास 19-12 की लीड है।
16 Oct, 19 09:09 PM
पहला हाफ समाप्त
मैच के पहले हाफ तक बंगाल ने 18-12 से लीड बना रखा है। बंगाल पहली बार फाइनल में पहुंचने के लिए जी-जान लगाता हुआ।
16 Oct, 19 09:04 PM
मुंबई ऑलआउट
मैच के 16वें मिनट मुंबई ऑलआउट। इसी के साथ बंगाल ने अपनी लीड 4 अंकों की बना ली है। बंगाल 14, मुंबई 10
16 Oct, 19 09:02 PM
बंगाल ने बनाई लीड
मैच के 14वें मिनट बंगाल ने 1 अंक की लीड अपने नाम कर ली है। मुंबई ऑलआउट के करीब। बंगाल 10, मुंबई 9
16 Oct, 19 08:53 PM
बराबरी पर मैच
5वें मिनट तक मैच बराबरी पर पहुंच गया है। इस वक्त दोनों टीमें 3-3 अंक जुटा चुकी हैं। फैंस काफी उत्सुक नजर आ रहे हैं।
16 Oct, 19 08:50 PM
मुंबई ने बनाई लीड
मैच के चौथे मिनट तक मुंबई ने 1 अंक से लीड बना रखी है। इस वक्त दोनों टीमें प्वाइंट्स के लिए संघर्ष करती दिख रही है। मुंबई 2, बंगाल 1
16 Oct, 19 08:49 PM
मैच शुरू
बंगाल की ओर से मनिंदर सिंह इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। मैच की पहली रेड मुंबई की ओर से अर्जुन ने डाली, जो खाली रही। वहीं बंगाल की तरफ से सुकेश हेगड़े भी कुछ नहीं कर सके। अगले मिनट मुंबई ने मैच का पहला अंक अपने नाम किया। मुंबई 2, बंगाल 1
16 Oct, 19 08:26 PM
इन पर रहेंगी नजरें:
बंगाल के विकास कंडोला 190, जबकि मुंबई के अभिषेक सिंह 151 रेड अंक टीम के लिए जुटा चुके हैं। वहीं मुंबई की ओर से फजल अत्राचली और बंगाल की तरफ से बलदेव सिंह 62 टैकल अंक जुटा चुके हैं।
16 Oct, 19 08:11 PM
यू मंबा:
रेडर: अभिषेक सिंह, अर्जुन डेसवाल, अथुल एमएस, डोंग जेंग ली, गौरव कुमार, नवनीत, रोहित बालियान, विनोद कुमार।
डिफेंडर: राजागुरु सुब्रमण्यम, हर्ष वर्धन, अनिल, हरेंद्र सिंह, योंग चेंग कू, फजल अत्राचली, सुरेंद्र सिंह।
ऑलराउंडर: अजिंक्य रोहिदास कापरे, मोहित बालियान, संदीप नरवाल।
16 Oct, 19 08:07 PM
बंगाल वॉरियर्स:
रेडर: भुवनेश्वर गौर, के प्रपंजन, मनिंदर सिंह, मोहम्मद तागी महाली, राकेश नरवाल, रवींद्र रमेश कुमावत, सुकेश हेगड़े।
डिफेंडर: नवीन नरवाल, साहिल, विजय थंगदुरई, अमित, बलदेव सिंह, जीवा कुमार, विराज विष्णु लंगड़े, आदर्श टी, धमेंद्र सिंह, रिंकू नरवाल।
ऑलराउंडर: आमिर धूमल, अविनाश एआर, मोहम्मद इस्माइल नबीबख्श।