लाइव न्यूज़ :

UCIL Recruitment 2020: यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने 136 पदों पर मंगाए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: May 21, 2020 10:08 IST

केंद्र सरकार की कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में 10वीं, 12वीं से लेकर साइंस से ग्रेजुएशन करने वालों तक के लिए नौकरियां निकली हैं।

Open in App
ठळक मुद्दे10वीं, 12वीं से लेकर साइंस से ग्रेजुएशन करने वालों तक के लिए केंद्र सरकार की कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) में निकली है।यूसीआईएल की इस वैकेंसी के लिए आवेदन ऑनलाइन माध्यम से करना है।

UCIL Recruitment 2020: केंद्र सरकार की कंपनी यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (UCIL) ने 136 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार 22 जून 2020 तक अप्लाई कर सकते हैं। यूसीआईएल ने ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल), माइनिंग मेट-सी जैसे विभिन्न अन्य पदों की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। ऐसे में उम्मीदवार यूरेनियम कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट ucil.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

पदों का विवरण

-ग्रेजुएट ऑपरेशनल ट्रेनी (केमिकल) - 04 पद

-माइनिंग मेट 'सी' - 52 पद

-बॉयलर कम कंप्रेसर अटेंडेंट 'ए' - 03 पद

-वाइंडिंग इंजन ड्राइवर 'बी' - 14 पद

-ब्लास्टर 'बी' - 04 पद

-अप्रेंटिस (माइनिंग मेट) - 53 पद

-अप्रेंटिस (लैब असिस्टेंट) - 06 पद

आवेदन प्रक्रिया

इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन करना है। 18 मई 2020 से ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत हो चुकी है। ऑनलाइन आवेदन करने से पहले एक बार सभी दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़ लें। ऑनलाइन अप्लाई करने और यूसीआईएल द्वारा जारी किए गए दिशा-निर्देश पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें। 

आवेदन फीस

सामान्य और ओबोसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 500 रुपए है। एससी, एसटी, दिव्यांग व महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

इन पदों के लिए आवेदन कर रहे इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा के जरिए किया जाएगा। इस परीक्षा की तारीख की घोषणा बाद में की जाएगी।

आयु सीमा

अधिकतम उम्र सीमा पदों के अनुसार 25 साल, 30 साल, 32 साल और 35 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।

शैक्षणिक योग्यता

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यताएं निर्धारित की गई है। ऐसे में 10वीं पास से लेकर साइंस से ग्रेजुएट उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। हर पद के लिए योग्यता और वेतनमान देखने के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ