लाइव न्यूज़ :

खुशखबरी: अगर आप ग्रेजुएट हैं तो SBI से जुड़ हर महीने कमा सकते हैं 15 हजार

By भारती द्विवेदी | Updated: May 29, 2018 11:02 IST

SBI Youth for India Fellowship Program: 'SBI' यूथ फेलोशिप के लिए आवेदन भरने की अंतिम तारीख 5 जून है।

Open in App

नई दिल्ली, 29 मई: अगर आप पैसा कमाने के साथ ग्रामीण क्षेत्र के लिए कुछ करना चाहते हैं तो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपको शानदार मौका दे रहा है। एसबीआई हर साल 'SBI'यूथ फेलोशिप देता है। जिसके जरिए आप हर महीने 15 हजार रुपए तक कमा सकते हैं। इसके लिए आपको एसबीआई के यूथ फेलोशिप प्रोग्राम से जुड़ना होगा। इस प्रोग्राम से जुड़ने के बाद आप एनजीओ के साथ मिलकर ग्रामीण क्षेत्र में काम कर सकते हैं। इनमें बच्चों को पढ़ाने से लेकर बाकी कामों में सहयोग करना होगा। 

'SBI' यूथ फेलोशिप के जरिए कितना कमा सकते हैं?

इस प्रोग्राम के तहत आपको हर महीने 15 हजार का स्टाइपेंड, मेडिकल इंश्योरेंस साथ ही हर महीने लोकल ट्रैवलिंग अलाउंस भी मिलेगा। लोकल ट्रैवलिंग अलाउंस के लिए आपको हर महीने एक हजार रुपए दिए जाएंगे। प्रोग्राम खत्म होने के बाद फेलोशिप की तरफ से आपको 30 हजार रुपए और दिए जाएंगे।

इस प्रोग्राम से जुड़ने के लिए आपकी योग्यता

'SBI' यूथ फेलोशिप में हिस्सा लेने के लिए आपको ग्रेजुएट और प्रोफेशनल होना होगा। साथ ही आप 21 साल से कम 32 से ज्यादा के नहीं होने चाहिए। इस प्रोग्राम के तहत आपको जो भी काम सौंपा जाएगा, उसके लिए आपको पूरी ट्रेनिंग दी जाएगी।

कैसे करें अप्लाई

'SBI' यूथ फेलोशिप से जुड़ने के लिए सबसे पहले आपको www.youthforindia.org की वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा। वेबसाइट पर लॉग इन करने के बाद इस प्रोग्राम से जुड़ी सारी जानकारी को भरना होगा। 

टॅग्स :भारतीय स्टेट बैंकनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ