लाइव न्यूज़ :

RRB Recruitment 2018: रेलवे के 26,502 पदों पर 9 अगस्त को होगी परीक्षा, जानें कब जारी होगा एडमिट कार्ड

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 23, 2018 09:12 IST

RRB Recruitment 2018: rrbonlinereg.in, रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के लिए रेलवे ने ग्रुप सी के लिए अपने पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस ग्रुप सी में 26,502 पदों पर भर्ती होगीं। इन पदों की परीक्षा 9 अगस्त को होगी।

Open in App

नई दिल्ली, 23 जुलाई:  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड के लिए रेलवे ने ग्रुप सी के लिए अपने पदों पर भर्ती करने का ऐलान किया है। इस ग्रुप सी में 26,502 पदों पर भर्ती होगीं। इन पदों की परीक्षा 9 अगस्त को होगी। खबर के मुताबिक प्रतियोगियों के लिए ये  परीक्षा कम्प्यूटर बेस्ड होगी।

 रेलवे बोर्ड उम्मीदवारों का एडमिट कार्ड परीक्षा की तारीख से 4 दिन पहले जारी किया जाएगा।  साथ ही रेवले जल्द ही ग्रुप डी के लिए भी परीक्षा की तारीख की घोषणा करेगा।  रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड ने ग्रुप सी के 26,502 पदों पर भर्ती के लिए के नोटिफिकेशन जारी किया था, इसमें 17,673 पद अस्सिटेंट लोको पायलट और 8,829 पद तकनीशियन के हैं। परीक्षा से संबंधित जानकारियों उम्मीदवारों को 26 जुलाई को ऑफिशियल वेबसाइट पर पेश की जाएंगी।

रेलवे के द्वारा जारी किए गए नोटिस के अनुसार सामान्य उम्मीदवारों के लिए एक घंटे की और विकलांग उम्मीदवारों के लिए 80 मिनट की परीक्षा होगीय़ प्रश्नपत्र में 75 बहुविकल्प प्रश्न होंगे और हर गलत उत्तर पर 1/3 नकारात्मक अंक होंगेय़

परीक्षा का सिलेवस : भर्ती परीक्षा में मैथ, जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग, जनरल साइंस और जनरल अवेयरनेस से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

एडमिट कार्ड कैसे करें डाउनलोड

स्टेप 1- उम्मीदवार आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।स्टेप 2- आरआरबी एग्जाम एडमिट कार्ड के लिंक पर क्लिक करें।स्टेप 3- उम्मीदवार पंजीकरण संख्या और पासवर्ड डालकर लॉग इन करें।स्टेप 4- इसके बाद Admit Card के टैब पर क्लिक करें।स्टेप 5- आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर खुल जाएगा, अपने एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें और उसका प्रिंट आउट भी ले लें। 

टॅग्स :इंडियन रेलवेनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ