लाइव न्यूज़ :

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2017: रिजल्ट हुआ घोषित, यहां करें चेक  

By रामदीप मिश्रा | Updated: February 6, 2018 19:56 IST

RPSC 2nd Grade Teacher Exam 2017: आयोग ने यह रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के लगभग 7 महीने बाद जारी किया है। अभ्यर्थियों को रिजल्ट घोषित होने का लंबे समय से इंतजार था।

Open in App

राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी) ने वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2016 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो अभ्यर्थी इस परीक्षा में शामिल हुए थे, वे आयोग की वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। आरपीएससी ने यह परीक्षा अप्रैल 2017 से जुलाई 2017 तक आयोजित की थी।

आयोग के उप सचिव दीप्ति शर्मा का कहना है कि वरिष्ठ अध्यापक सामाजिक विज्ञान (माध्यमिक शिक्षा) प्रतियोगी परीक्षा-2016 के अन्तर्गत अनिवार्य विषय की परीक्षा बीते साल 1 मई और ऐच्छिक विषय की परीक्षा 2 जुलाई को हुई थी। आयोग ने 2203 अभ्यर्थियों को क्रमानुसार अस्थाई रूप से सफल घोषित किया है। अस्थाई रूप से सफल अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट से विस्तृत आवेदन पत्र डाउनलोड कर 19 फरवरी तक शैक्षणिक योग्यता, जाति एवं वांछित प्रमाण-पत्रों की फोटो प्रति के साथ जमा करा सकेंगे। 

आयोग ने यह रिजल्ट परीक्षा संपन्न होने के लगभग 7 महीने बाद जारी किया है। अभ्यर्थियों को रिजल्ट घोषित होने का लंबे समय से इंतजार था। इस परीक्षा के लिए 8 लाख से अधिक अभ्यर्थियों ने पंजीकरण कराया था और परीक्षा के लिए राजस्थान के सभी जिलों में 1 हजार 333 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे।

ऐसे देख सकते हैं अपना रिजल्टरिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले आरपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर लॉग इन करना होगा। इसके बाद 'न्यूज एंड इवेंट' सेक्शन पर क्लिक करना पड़ेगा। उसके बाद 'आरपीएससी स्कूल टीचर रिजल्ट' पर क्लिक करें और रोल नंबर पेज खुलने का इंतजार करें। इसके बाद रोल नंबर अंकित कर अपना रिजल्ट देखें। 

टॅग्स :राजस्थान लोक सेवा आयोग (आरपीएससी)राजस्थान समाचारनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार पुलिस में बंपर बहाली; कांस्टेबल और SI के 37,978 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, ऐसे करें आवेदन

कारोबार15 वर्ष और अधिक आयु के लोगों के लिए बेरोजगारी दर बढ़कर अप्रैल में 5.2 प्रतिशत?, 6 महीने के उच्च स्तर पर आंकड़े

कारोबारAmazon hiring: 30,000 कर्मचारियों की छंटनी के बाद, कंपनी AI रिक्रूटमेंट टूल्स शुरू करते हुए बना रही है 11,000 नई भर्तियां करने की योजना

भारतउत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्डः 2026 में 100000 नई भर्ती, होमगार्ड, सिविल पुलिस, एसआई में नौकरी की भरमार?

कारोबारOracle Layoffs: एक ही झटके में 30,000 कर्मचारियों को निकाला?, अमेरिका, भारत, कनाडा और लैटिन अमेरिका में छंटनी, ई मेल कर दी सूचना?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ