लाइव न्यूज़ :

रोजगार को लेकर मोदी सरकार का ऐलान, कोल इंडिया अगले साल देगी 10 हजार से अधिक नौकरियां

By भाषा | Updated: November 2, 2019 06:00 IST

मंत्रालय ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिये कोल इंडिया रोजगार के 10 हजार अवसरों का भी सृजन करेगी। उन्होंने कंपनी को लक्ष्य प्राप्त करने के लिये जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।

Open in App
ठळक मुद्देकंपनी ने पहले कहा था कि वह एक अरब टन का उत्पादन लक्ष्य 2025-26 तक प्राप्त करेगी। मंत्रालय ने एक बयान में जोशी के हवाले से कहा कि कोल इंडिया 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने शुक्रवार को कहा कि कोल इंडिया अगले वित्त वर्ष में 75 करोड़ टन कोयला उत्पादन करेगी तथा रोजगार के करीब 10 हजार अवसरों की पेशकश करेगी। मंत्रालय ने एक बयान में जोशी के हवाले से कहा कि कोल इंडिया 2023-24 तक एक अरब टन कोयला उत्पादन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगी।

मंत्रालय ने कहा कि रोजगार को बढ़ावा देने के लिये कोल इंडिया रोजगार के 10 हजार अवसरों का भी सृजन करेगी। उन्होंने कंपनी को लक्ष्य प्राप्त करने के लिये जरूरी कदम उठाने के निर्देश दिये।

उन्होंने कोलकाता में कंपनी के 45वें स्थापना दिवस कार्य्रकम में शुक्रवार को कहा, ‘‘आपको 2023-24 तक लक्ष्य पाने के लिये गति बढ़ानी होगी, क्योंकि मौजूदा गति पर्याप्त नहीं है। इसे 2025-26 तक पाने का कोई सवाल ही नहीं है। मैं इस दिशा में कंपनी को हर संभव समर्थन का आश्वासन देता हूं।’’

कंपनी ने पहले कहा था कि वह एक अरब टन का उत्पादन लक्ष्य 2025-26 तक प्राप्त करेगी। जोशी ने कोयला क्षेत्र में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को लेकर डर को को भी खारिज किया। उन्होंने कहा कि सरकार कोल इंडिया का निजीकरण नहीं करेगी।

टॅग्स :नौकरीसरकारी नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर