लाइव न्यूज़ :

नौकरियों के लिए 2018 रहेगा 'लकी', बढ़ेंगे अवसर- जानिए क्यों?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 12, 2018 18:52 IST

इंडिया स्किल की रिपोर्ट का पांचवा एडिशन इंडिया स्किल रिपोर्ट 2018 को पेश किया गया है। जिसके मुताबिक 2018 बेरोजगारों के लिए खुशी लाने वाला हो सकता है।

Open in App

देश की बढ़ती आबादी के साथ तेजी से युवाओं के बेराजगारी की समस्या भी उत्पन्न हो रही है। बढ़ते बेरोजगार को रोकने के लिए सरकार पूरा प्रयास कर रही है।  हाल ही में केंद्र सरकार ने आम बजट में कहा कि वह युवाओं को नौंकरी देंगे, लेकिन नौंकरी के नाम पर पकौड़े तलने पर राजनीति भी हो रही। जिसके बाद कई तरह के सवाल सामनें हैं कि आखिर एक आम आदमी को सरकार कब नौकरी देगी। 

ऐसे में  इंडिया स्किल की रिपोर्ट का पांचवा एडिशन इंडिया स्किल रिपोर्ट 2018 को पेश किया गया है। जिसके मुताबिक 2018 बेरोजगारों के लिए खुशी लाने वाला हो सकता है। इस रिपोर्ट की मानें तो इस साल यानी 2018 में नौकरियों के अवसर में 10 से 15 प्रतिशत तक इजाफा होगा। पिछले सालों के मुकाबके इस साल लोगों को नौकरी मिलने की उम्मीदें ज्यादा हैं।

क्या कहता है 2017 का आंकड़ा

बीते साल 2017 में नौकरियों के अवसर में गिरावट देखी गई थी, जिसके बाद से केंद्र सरकार लगातार सवालों के  घेरे में हैं। हालांकि रिपोर्ट में कहा गया है कि 2018 में 2017 जैसा माहौल नहीं रहेगा कारोबार के लिए बेहतर हो रहे सेंटिमेंट के बीच कम्पनियां इस साल खूब नई भर्तियां करेंगी।

रोजगार के योग्य लोग

इस समय देश में करीब 45.6% युवा रोजगार के योग्य हैं। जो कि बीते पांच सालों की तुलना में सबसे ज्यादा बताए जा रहे हैं। वहीं, पिछले साल 2017 ये ये प्रतिशत संख्या 40.44  थी। फिलहाल इस रिपोर्ट को तैयार करने में पूरे  देश की करीब120 से ज्यादा बड़ी कम्पनियों और करीब 5,10,000 नौकरी योग्य लोगों को शामिल किया गया है। जिसके बाद ही इस रिपोर्ट को पेश किया गया है।

वहीं, यह सर्वे पीपुलस्ट्रॉन्ग, कौशल मूल्यांकन फर्म व्हीबॉक्स के साथ पीयरसन, सीआईआई, एआईसीटीई, संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम और एआईयू ने एक साथ किया है। इस रिपोर्ट के मुताबिक देश में आने वाले समय में आर्टिफिशल इंटेलिजेंस (एआई),रोबोटिक्स और डाटा एनालिटिक्स में भी नौकरियों के नए अवसर युवाओं को मिल सकते हैं। अगर राज्यों के हिसाब से बेराजगारी देखी जाए तो  पिछले कुछ सालों में रोजगार के सबसे ज्यादा अवसर दिल्ली, गुजरात और आंध्र प्रदेश में रहे हैं। जबकि भारत के आईटी हब बेंगलुरू रोजगार के मामले में आकर्षित कर रहा है। वहीं रोजगार के लिहाज से बेंगलुरु टॉप पर रहा। ऐसे  में अब देखना होगा कि 2018 वाकई में बेरोजगारों के लिए भाग्यशाली सिद्ध होती है या नहीं।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप