लाइव न्यूज़ :

HPCL HRRL Recruitment 2020: कोरोना के कारण आगे बढ़ी आवेदन की आखिरी तारीख, जानिए कब तक कर सकते हैं अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 26, 2020 11:25 IST

एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने 72 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।

Open in App
ठळक मुद्देएचपीसीएल एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड ने 72 पदों की भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।एचआरआरएल में आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार अब 10 मई तक hrrl.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

जयपुर: एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड (HRRL) ने इंजीनियर, एचआर, इंफॉर्मेशन सिस्टम, लीगल और फाइनेंस विभाग पर मंगाए 72 पदों आवेदन मंगाए थे। इन पदों पर आवेदन करने की आखिरी तारीख पहले 20 मार्च, 2020 थी। मगर कोरोना वायरस (Coronavirus) के कारण हुए देशव्यापी लॉकडाउन को देखते हुए HRRL ने एक बार फिर आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाने का फैसला किया है।  ऐसे में अब इसे और बढ़ाकर 10 मई कर दिया गया है। मालूम हो, 20 मार्च के बाद इसे बढ़ाकर 24 अप्रैल कर दिया गया था, लेकिन फिर इसे बढ़ा दिया गया। 

पदों का विवरण

कुल पदों की संख्या -72

इंजीनियर - 66

फाइनेंस - 02

एचआर - 02

इफॉर्मेशन सिस्टम - 01

लीगल विभाग - 01

शैक्षिक योग्यता

सभी पदों के लिए शैक्षिक योग्यता अलग-अलग है। इंजीनियर पद के लिए आवेदन करने वाले इच्छुक व योग्य उम्मीदवारों के पास एआईसीटीई से मान्यता प्राप्त किसी संस्थान या विश्वविद्याल से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में 4 साल का फुल टाइइ रेगुलर इंजीनियरिंग कोर्स होना जरूरी है। फाइनेंस पद के लिए आवेदन करने उम्मीदवारों के पास सीए होना जरुरी है। इसके साथ सीए में कम से कम 50 फीसदी अंकों आने जरुरी हैं। एचआर के लिए संबंधित विषय में एमबीए होना जरूरी है। वहीं इन्फॉर्मेशन सिस्टम के लिए 4 साल  का फुल टाइम बीई/बीटेक इलेक्ट्रॉनिक्स में होना जरूरी है।

वेतमान

इंजीनियर - 40,000 रुपए से 2,00,000 रुपए तक

फाइनेंस - 40,000 रुपए से 1,40,000 रुपए तक 

एचआर - 40,000 रुपए से 1,40,000 रुपए तक 

इफॉर्मेशन सिस्टम - 40,000 रुपए से 1,40,000 रुपए तक 

लीगल विभाग - 40,000 रुपए से 1,40,000 रुपए तक 

आयु सीमा

इन सभी पदों के लिए आवेदन कर रहे उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 25 वर्ष तो अधिकतम आयु 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। 

कैसे करें आवेदन?

इंजीनियर, एचआर, इंफॉर्मेशन सिस्टम, लीगल और फाइनेंस के पदों पर आवेदन करने के लिए इच्छुक व योग्य उम्मीदवार एचपीसीएल राजस्थान रिफाइनरी लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें। नोटिफिकेशन देखने के लिए यहां क्लिक करें। सीधे अप्लाई करने के लिए यहां क्लिक करें

टॅग्स :कोरोना वायरसनौकरीराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ