लाइव न्यूज़ :

EPFO Delhi Recruitment 2019: 280 सहायक पदों के लिए निकली वैकेंसी, 25 जून के पहले करें ऑनलाइन आवेदन

By ज्ञानेश चौहान | Updated: June 1, 2019 18:20 IST

ईपीएफओ सहायक पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2019 को आयोजित की जाएगी।

Open in App

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) ने डायरेक्ट रिक्रूटमेंट कोटा एक्रॉस इंडिया के तहत 280 सहायक पदों के लिए भर्ती अधिसूचना जारी की है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार ईपीएफ सहायक पदों के लिए 30 मई से 25 जून 2019 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

ईपीएफओ सहायक पदों के लिए ऑब्जेक्टिव टाइप परीक्षा के आधार पर सिलेक्शन किया जाएगा। परीक्षा 30 और 31 जुलाई 2019 को आयोजित की जाएगी। सहायक प्रारंभिक परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से 20 जुलाई से 30 जुलाई 2019 तक डाउनलोड किया जा सकता है।

योग्यता :ईपीएफओ सहायक पदों के लिए आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों के पास स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। ईपीएफओ, नई दिल्ली द्वारा कुल 280 रिक्तियां अधिसूचित की गई हैं।

महत्वपूर्ण तारीखें :ऑनलाइन आवेदन की प्रारंभिक तारीख - 30 मई 2019ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख - 25 जून 2019कॉल लेटर डाउनलोड करने की तारीख - 20 जुलाई से 30 जुलाई 2019प्रारंभिक परीक्षा (चरण- I) की तारीखें - 30 और 31 जुलाई 2019मुख्य परीक्षा (चरण- II) - रिजल्ट की घोषणा के बाद कॉल पत्र भेजे जाएंगे।सहायक - 280 पदGeneral - 113 पदOBC NCL - 76 पदEWS – 28 पदSC – 42 पदST – 21 पद

वेतनमान :लेवल- 7 वें वेतन आयोग के तहत वेतन मैट्रिक्स (सिविलियन कर्मचारी) के तहत 7 वें वेतन आयोग के साथ 44,900 रुपए।

शैक्षिक योग्यता और अनुभव : मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से डिग्री

आयु सीमा :20 से 27 साल

ईपीएफओ सहायक पदों के लिए चयन प्रक्रिया :चयन 2 चरणों यानी चरण- I (प्रारंभिक परीक्षा) और चरण - II (मुख्य परीक्षा) के आधार पर किया जाएगा।

ईपीएफओ सहायक नौकरियां 2019 के लिए आवेदन कैसे करेंपात्र उम्मीदवार 30 मई से 25 जून 2019 तक ईपीएफओ की ऑफिशियल वेबसाइट के माध्यम से इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन शुल्क:एससी / एसटी / पीडब्ल्यूडी / विभागीय उम्मीदवार, महिला उम्मीदवार और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 250 रुपए। अन्य सभी श्रेणियों के उम्मीदवार के लिए 500 रुपए।

टॅग्स :नौकरीजॉब इंटरव्यू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ