लाइव न्यूज़ :

ESIC Recruitment 2020: सीधे इंटरव्यू के जरिए पाएं नौकरी, जानिए कैसे और कब करना है अप्लाई

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 11, 2020 12:30 IST

जहां एक ओर कोरोना वायरस की वजह से कई सरकारी नौकरियों में हो रही भर्तियों की तारीख आगे के लिए बढ़ा दी गई है तो वहीं दूसरी ओर कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती अस्पताल (Employees State Insurance Corporation Hospital) ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इन पदों पर सीधे इंटरव्यू के जरिए भर्ती की जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देकर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती अस्पताल ने कई पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं।इस वैकेंसी के तहत उम्मीदवारों की इंटरव्यू के द्वारा सीधी भर्ती की जाएगी।

नई दिल्ली: फरीदाबाद स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती अस्पताल (Employees State Insurance Corporation Hospital) ने कुल 21 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। योग्य व इच्छुक उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू देकर नौकरी  पा सकते हैं। इंटरव्यू में शामिल होने की आखिरी तारीख 15 अप्रैल तय की गई है। ESIC ने प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन मांगे हैं।

क्या है सैलरी पैकेज?

-प्रोफेसर - 1,77,000/- प्रति माह

-एसोसिएट प्रोफेसर - 1,16,000/- प्रति माह

-असिस्टेंट प्रोफेसर - 1,01,000/- प्रति माह

चयन प्रक्रिया

इंटरव्यू में शामिल हो रहे उम्मीदवार अपने साथ पहले दो पासपोर्ट साइज फोटो और सारे दस्तावेजों की सेल्फ अटेस्टेड कॉपी लेकर आएं। इंटरव्यू से पहले इन्हें नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर जमा करना होगा। सीधे नोटिफिकेशन पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

सीधे इंटरव्यू के आधार पर उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। ईमेल व मैसेज के द्वारा चयनित उम्मीदवारों को जानकारी दी जाएगी। इसके अलावा फरीदाबाद स्थित कर्मचारी राज्य बीमा निगम भर्ती अस्पताल की अधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट को अपलोड किया जाएगा।

फॉर्म फीस

इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एक फॉर्म भरना होगा। आवेदन फॉर्म एक भी गलत जानकारी पाए जाने पर उसे रद्द कर दिया जाएगा। ऐसे में उम्मीदवार को इंटरव्यू में शामिल होने का मौका भी नहीं मिलेगा। 

सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के तौर पर 225 रुपये का भुगतान करना होगा। वहीं आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर सकते हैं। आवेदन शुल्क डिमांड ड्राफ्ट के रूप में स्वीकार की जाएगी। भुगतान किए गए आवेदन शुल्क किसी भी हालत में वापस नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों को 15 अप्रैल की सुबह 10 बजे ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज इंटरव्यू के लिए पहुंचना होगा। आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।

टॅग्स :नौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ