लाइव न्यूज़ :

Job Alert 2020: DDA ने 623 पदों पर मंगाए आवेदन, ऐसे करें अप्लाई, 30 अप्रैल है आखिरी तारीख

By मनाली रस्तोगी | Updated: April 1, 2020 12:19 IST

दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (Delhi Development Authority) ने 623 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। वैसे तो इन पदों के लिए होने वाली आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होनी थी। मगर कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया गया था।

Open in App
ठळक मुद्देआज से दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (Delhi Development Authority) में विभिन्न पदों पर आवेदन की प्रक्रिया शुरूयहां जानिए इस भर्ती प्रक्रिया का पूरा शेड्यूल, 30 अप्रैल आवेदन की आखिरी डेट

नई दिल्ली:दिल्ली डेवलपमेंट अथॉरिटी (Delhi Development Authority) ने 623 पदों पर आवेदन मंगाए हैं। वैसे तो इन पदों के लिए होने वाली आवेदन प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू होनी थी। मगर कोरोना वायरस (Coronavirus) के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए इसे आगे बढ़ाकर 1 अप्रैल कर दिया गया था। ऐसे में अब इन पदों पर आवेदन करने वाले इच्छुक उम्मीदवार 30 अप्रैल 2020 आवेदन तक कर सकते हैं, जबकि ऑनलाइन एप्लीकेशन फीस जमा करने की अंतिम तारीख 4 मई 2020 शाम 6 बजे तक है। 

ऐसे करें आवेदन 

डीडीए की ऑफिशल वेबसाइट dda.org.in पर जाकर इच्छुक उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। डीडीए 623 पदों पर भर्ती करने वाला है।

किन पदों के लिए होगी भर्ती?

माली के 100, जूनियर सेक्रेट्रिएट असिस्टेंट के 292, पटवारी के 44, स्टेनोग्राफर ग्रेड डी के 100, सर्वेयर के 11, आर्किटेक्चरल असिस्टेंट के 8, एस ओ (होर्टीकल्चर) के 48, प्लानिंग असिस्टेंट के 1, असिस्टेंट अकाउंट्स ऑफिसर के 11, असिस्टेंट डायरेक्टर (सिस्टम) के 2, असिस्टेंट डायरेक्टर (प्लानिंग) के 5, डिप्टी डायरेक्टर (प्लानिंग) के 5 और डायरेक्टर (सिस्टम) के 2 पदों पर डीडीए भर्तियां करेगा। 

क्या है आयु सीमा?

इन सभी पदों पर अप्लाई करने के लिए डीडीए अलग-अलग आयु सीमा तय की हैं। हालांकि, सभी पदों के लिए 18 वर्ष न्यूनतम आयु सीमा, जबकि डिप्टी डायरेक्टर पद के लिए 40 वर्ष अधिकतम आयु सीमा है।

टॅग्स :नौकरीदिल्लीकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ