लाइव न्यूज़ :

CAA Protest की वजह से इंटरनेट बंद, UPSSSC की परीक्षाएं टली, जानें नई डेट

By भाषा | Updated: December 23, 2019 13:33 IST

गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा इस हफ्ते करायी जाने वाली कनिष्ठ सहायक और कंप्यूटर ऑपरेटर पदों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 'प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में कठिनाई' और अन्य तकनीकी कारणों से अब अगले महीने आयोजित कराने का फैसला किया गया है।

आयोग के सचिव आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने यहां बताया कि आयोग के अध्यक्ष प्रवीर कुमार की अध्यक्षता में रविवार को हुई बैठक में परीक्षा नियंत्रक ने सूचित किया कि प्रदेश के कुछ जिलों में आगामी 24 दिसंबर को होने वाली कनिष्ठ सहायक और 26 दिसंबर को प्रस्तावित कंप्यूटर ऑपरेटर की प्रैक्टिकल परीक्षाओं के प्रवेश पत्र डाउनलोड होने में कठिनाई तथा अन्य तकनीकी दिक्कतें आ रही हैं।

उन्होंने बताया कि संबंधित जिलाधिकारियों ने इन परेशानियों के मद्देनजर परीक्षाओं को आगे के लिए टालने का अनुरोध किया था। अग्निहोत्री ने बताया कि बैठक में विचार के बाद यह फैसला किया गया कि कनिष्ठ सहायक पद की परीक्षा अब चार जनवरी को और कंप्यूटर ऑपरेटर की परीक्षा दस जनवरी को आयोजित की जाएगी।

उन्होंने कहा कि इन परीक्षाओं की पाली और केंद्र संबंधी पुनरीक्षित सूचना के साथ प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए सभी अभ्यर्थियों को समय से वेबसाइट के जरिए जानकारी दी जाएगी। गौरतलब है कि प्रदेश के कई जिलों में संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ हुए हिंसक प्रदर्शनों के बाद इंटरनेट सेवाएं बंद हैं।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

रोजगार अधिक खबरें

पाठशालास्प्रिंगर नेचर ने ICSSR, दिल्ली में 'इंडिया रिसर्च टूर' के तीसरे संस्करण को दिखाई हरी झंडी

पाठशालापढ़ाई पर है पूरा ज़ोर, नहीं रहेगा बच्चा कमजोर

पाठशालासत्यार्थी समर स्कूल: 11 देशों के प्रतिभागियों ने किया दिल्ली और राजस्थान आश्रम का दौरा

पाठशालाJEE Advanced: मन में है विश्वास हम होंगे कामयाब?, लगन और जुनून तो मंज़िल मुश्किल नहीं

पाठशालारूस-यूक्रेन के डर के बीच किर्गिस्तान में मेडिकल पढ़ाई को मिल रहा नया ठिकाना