लाइव न्यूज़ :

12वीं पास के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग ने निकाली बंपर भर्तियां, यहां चेक करिए जॉब्स

By मनाली रस्तोगी | Updated: March 26, 2020 11:45 IST

बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC - Bihar Staff Selection Commission) ने 12वीं पास के लिए बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा का ऐलान भी हो चुका है।

Open in App
ठळक मुद्देबिहार कर्मचारी चयन आयोग ने बंपर भर्तियां निकाली हैं।इन भर्तियों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा का ऐलान भी हो चुका है।

बिहार बोर्ड द्वारा इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट मंगलवार शाम (24 मार्च) जारी किया जा चुका है। इस बार नेहा कुमारी ने 95.2 प्रतिशत के साथ टॉप किया है। वहीं, इंटरमीडिएट परीक्षा का रिजल्ट सामने आने के बाद 12वीं पास के लिए बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC - Bihar Staff Selection Commission) ने बंपर भर्तियां निकाली हैं। इन भर्तियों के लिए होने वाली मुख्य परीक्षा का ऐलान भी हो चुका है। 

इसके साथ ही, जो बच्चे इसके लिए अप्लाई करना चाहते हैं, वो आवेदन कर सकते हैं क्योंकि आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है। बिहार कर्मचारी चयन आयोग (BSSC) ने क्लर्क और स्टेनोग्राफर समेत अन्य कई पदों पर भर्तियां निकाली हैं, जिनके लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थी को कम से कम 12वीं पास होना चाहिए।

आवेदन की अंतिम तिथि

29 फरवरी 2020 से आवेदन की प्रक्रिया शरू हो चुकी है। इसके लिए 28 मार्च 2020 अंतिम तारीख निर्धारित की गई थी। मगर कोरोना वायरस (Coronavirus) को देखते हुए इसकी आखिरी तारीख बढ़ाकर 13 अप्रैल 2020 कर दी गई है। हालांकि, जो अभ्यर्थी शुल्क के साथ आवेदन फॉर्म जमा करेंगे, उनके लिए अंतिम तारीख 15 अप्रैल 2020 है। एडमिट कार्ड और परीक्षा की तारीखों का ऐलान आवेदन की अंतिम तिथि के बाद किया जाएगा।

कितना है आवेदन शुल्क

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को इन पदों पर आवेदन करने के लिए 750 रुपए शुल्क भरना होगा, जबकि एससी, एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को 200 रुपए शुल्क भरना होगा। बिहार की महिला अभ्यर्थियों को भी 200 रुपए शुल्क देना होगा। आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग के जरिए कर सकते हैं।

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और दस्तावेजों के सत्यापन के आधार पर किया जाएगा।

योग्यता

उम्मीदवारों का किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटर पास होना जरुरी है। इन पदों के लिए उम्र सीमाएं निर्धारित की गई हैं। फॉरेस्ट गार्ड के पदों पर उम्र सीमा न्यूनतम 18 और अधिकतम 23 है। अन्य पदों पर पुरुष उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम उम्र सीमा 18 साल और अधिकतम 37 साल तय की गई है, जबकि महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 18 साल और अधिकतम 40 साल निर्धारित हुई है। इसके अलावा राज्य सरकार के नियमानुसार आरक्षण के आधार पर उम्र सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

टॅग्स :बीएसईबी 12th रिजल्ट २०१९बिहार में कोरोनाकोरोना वायरसनौकरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

कारोबार30,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकाल रहा है Oracle, ईमेल के बाद शुरू हुई छंटनी

रोजगार अधिक खबरें

रोजगारइसरो, बीपीएससी, राजस्थान सरकारी सेवा और बैंक ऑफ महाराष्ट्र में निकली बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी के प्रतियोगी यहां जानें सब कुछ

रोजगारUPPBPB UP Police Recruitment 2022: जल्द होगी 26,382 पदों पर सिविल पुलिस और फायरमैन की भर्ती, जाने लास्ट डेट और अप्लाई का तरीका

रोजगाररेलवे भर्ती 2021: 3591 वैकेंसी के लिए आवेदन, कोई परीक्षा और इंटरव्यू नहीं, जानें प्रोसेस

रोजगारदिल्ली में सरकारी नौकरी करने का शानदार मौका, 1800 पदों पर भर्ती शुरू, जानें डिटेल्स

रोजगारSUPER TET 2021: यूपी में सरकारी शिक्षक बनने का सुनहरा मौका, आवेदन की तारीख चार दिन में हो रही है खत्म, जानें सबकुछ