लाइव न्यूज़ :

झारखंड: ई-रिक्शा चार्जर की चोरी को लेकर धनबाद में बवाल, दो गुटों में झड़प के बाद 34 लोग गिरफ्तार

By अंजली चौहान | Updated: July 1, 2023 14:24 IST

Open in App
ठळक मुद्देझारखंड में चार्जर को लेकर झड़प झारखंड में हिंसा के कारण 34 लोग गिरफ्तार पुलिस ने इलाके में धारा 144 लागू की

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में ई-रिक्शा का बैटरी चार्जर चोरी होने को लेकर दो गुटों में झड़प हो गई। पुलिस ने घटना के सिलसिले में 34 लोगों को गिरफ्तार किया है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों धनबाद के कतरास थाना क्षेत्र में एक ई-रिक्शा का बैटरी चार्जर चोरी हो गया था। चोरी को लेकर पहले बहस हुई, जो बाद में झड़प में बदल गई। दोनों गुटों ने एक-दूसरे पर पथराव और बम फेंककर हमला किया। इस घटना में दोनों गुटों में झड़प के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। 

इलाके में धारा 144 लागू

बताया जा रहा है कि इस घटना के बाद प्रशासन ने सुरक्षा को देखते हुए इलाके में धारा 144 लागू कर दी है। धारा 144 लागू होने के बाद किसी को भी एक साथ एक स्थान पर इकट्ठा होने की इजाजत नहीं है। 

कार्रवाई करते हुए पुलिस ने जब जांच की तो पुलिस ने एक पिस्तौल, दर्जनों तलवारें और रॉड बरामद कीं। मेडिकल जांच के बाद सभी आरोपियों को जेल भेज दिया गया। 

बता दें कि क्षेत्र में आगे की हिंसा को रोकने के लिए अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किए गए।

टॅग्स :झारखंडJharkhand Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबाथरूम में गिरी मां नाहिदा परवीन और मौत, बेटी ने रिश्तेदार को किया फोन?, 4500000 रुपये के लिए प्रेमी अरबाज के साथ मिलकर तकिए से गला घोंटकर हत्या की?

क्राइम अलर्टबॉश कंपनी में कार्यरत थीं धनबाद की रहने वाली पूजा दत्त?, बेंगलुरु पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो उडे होश, नग्न शव रक्त से लथपथ

ज़रा हटकेऑपरेशन थियेटर और लेबर रूम में काम प्रभावित?, झारखंड की राजधानी रांची सदर अस्पताल में पानी की किल्लत ने खोली पोल

भारतखेलोत्सव पुरस्कार समारोह 2026ः विश्वविद्यालय के 9 स्कूल से 700 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा, स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज ओवरऑल चैंपियन 

भारतझारखंड के धनबाद में समाज की बेरुखी और लाचारी के बीच भाई ने बहन का शव बाथरूम में जलाया

झारखंड अधिक खबरें

झारखंडJharkhand Election 2024: JMM सरकार पर लगा अवैध प्रवासियों को शरण देने का आरोप! जानें क्या है मुद्दा

झारखंडJharkhand Lok Sabha Election 2024 phase 4: वोट डालने आईं बुजुर्ग महिला वोटर्स का छोटे बच्चों ने किया 'फूलों से स्वागत', यहां देखें

झारखंडझारखंड: कौन हैं हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना? जो बन सकती हैं झारखंड की अगली सीएम; 10 पॉइंट में समझे पूरा गणित

झारखंडझारखंड में सियासी गहमागहमी के बीच राष्ट्रपति शासन की संभावना बढ़ी

झारखंडहेमंत सोरेन कल पेश होंगे ED के सामने, पत्र लिखकर कहा, "आपकी कार्रवाई राजनीतिक एजेंडे से प्रेरित है"