लाइव न्यूज़ :

रेस्टोरेंट मालिकों से टकराव खत्म करने का किया आग्रह, खुद की गलतियां सुधारने को तैयार जोमैटो

By भाषा | Updated: August 18, 2019 17:48 IST

जोमैटो के 65 साझीदार रेस्तरां ने खुद को इस मंच से अलग किया है। जोमैटो के संस्थापक दीपेंदर गोयल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर गतिरोध को समाप्त करने का आह्वान किया है। 

Open in App
ठळक मुद्देविभिन्न शहरों में करीब 1,200 रेस्तरां ने विभिन्न ऑनलाइन मंचों के टेबल बुकिंग से जुड़े ऑफरों के बाद खुद को इन मंचों से अलग कर लिया है।हमें ऐसी कंपनी बनानी है, जिसका बहुत अधिक प्रभाव उपभोक्ताओं और कारोबार के मालिकों पर हो।'' 

कंपनी एवं उसके नेटवर्क से जुड़े रेस्तरां के मध्य गतिरोध के बीच ऑनलाइन खाने की डिलिवरी करने वाले मंच जोमैटो ने कहा है कि वह टेबल बुकिंग पर डिस्काउंट की पेशकश को लेकर अपनी 'गलतियों' में सुधार को तैयार है। 

कंपनी ने रेस्तरां मालिकों से उसके मंच से हटने के अभियान को बंद करने की अपील की है। विभिन्न शहरों में करीब 1,200 रेस्तरां ने विभिन्न ऑनलाइन मंचों के टेबल बुकिंग से जुड़े ऑफरों के बाद खुद को इन मंचों से अलग कर लिया है। 

उनका कहना है कि इन एप आधारित रेस्त्रां आर्डर बुकिंग कंपनियों की ओर से दी जाने वाली भारी छूट से उनके कारोबार को नुकसान हो रहा है। जोमैटो के 65 साझीदार रेस्तरां ने खुद को इस मंच से अलग किया है। जोमैटो के संस्थापक दीपेंदर गोयल ने सिलसिलेवार ट्वीट कर गतिरोध को समाप्त करने का आह्वान किया है। 

उन्होंने कहा है, ''मैं इस बात से दुखी हूं कि रेस्तरां उद्योग के (मेरे जैसे) युवा उद्यमी इतने अधिक दबाव में हैं कि उन्हें इस तरह के अभियान की शुरुआत करनी पडती है। हमें ऐसी कंपनी बनानी है, जिसका बहुत अधिक प्रभाव उपभोक्ताओं और कारोबार के मालिकों पर हो।'' 

गोयल ने कहा है, ''हमने कहीं-ना-कहीं गलतियां की हैं। यह एक तरह से आगाह करने वाली स्थिति है कि हमें अपने रेस्तरां साझीदारों के लिए पहले की गयी चीजों की तुलना में 10 गुना अधिक करने की जरूरत है।''

टॅग्स :फूड
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबारएलपीजी सिलेंडर को कहें अलविदा, इन 5 गैजेट्स से आसान बनाएं अपनी कुकिंग; मिनटों में तैयार होगा खाना

भारतJammu-Kashmir: रमजान के महीने में कश्मीर में बढ़ी बेकरी आइटम की डिमांड, बेकर्स ने आटे की बढ़ती कीमतों पर जताई चिंता

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील