लाइव न्यूज़ :

जी5 ने सुरेखा सीकरी की आखिरी फिल्म 'क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है' की घोषणा की

By भाषा | Updated: August 19, 2021 20:32 IST

Open in App

स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जी5 ने बृहस्पतिवार को फिल्म 'क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है' की घोषणा की, जिसमें पंजाबी अभिनेता जस्सी गिल और दिवंगत सुरेखा सीकरी ने अभिनय किया है। सीकरी की यह आखिरी फिल्म है। सौरभ त्यागी द्वारा निर्देशित यह रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म एक वास्तविक घटना पर आधारित है जब ‘सोनम गुप्ता बेवफा है’ को एक नोट पर लिखा गया था और वह तुरंत वायरल हो गया था। "क्या मेरी सोनम गुप्ता बेवफा है" से लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री सुरभि ज्योति की बॉलीवुड करियर की शुरुआत हो रही है, जिसमें उनकी जोड़ी गिल के साथ बनी है। उत्तर प्रदेश के एक छोटे से शहर की कहानी पर आधारित, यह फिल्म एक युवक, सिंटू (गिल) के बारे में है, जिसे सोनम गुप्ता (ज्योति) से प्यार हो जाता है और कहानी तब रोचक हो जाती है जब सोनम उसकी भावनाओं का प्रतिकार करती है, जिससे सिंटू और भी भ्रमित हो जाता है। एक नोट पर लिखी गई एक पंक्ति वायरल हो जाती है और फिर घटनाओं की एक श्रृंखला शुरू होती है, जिसे कॉमेडी में अंदाज में प्रस्तुत किया गया है। सीकरी फिल्म में महत्वपूर्ण भूमिका में दिखाई देंगी, जिनका जुलाई में 75 वर्ष की आयु में हृदय गति रुकने से निधन हो गया था। जी5 इंडिया के मुख्य वाणिज्य अधिकारी मनीष कालरा ने कहा कि वे रोमांस और हास्य से भरी एक सच्ची घटना पर आधारित एक काल्पनिक कहानी को पेश करने के लिए रोमांचित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीकभी ऑस्ट्रेलिया में धोई थी गाड़ियां, आज है बॉलीवुड का चहेता एक्टर और सिंगर, जन्मदिन पर विशेष

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप