लाइव न्यूज़ :

जी मीडिया ने द वायर के प्रकाशकों और संपादकों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की

By भाषा | Updated: February 8, 2019 22:12 IST

वकील विजय अग्रवाल द्वारा दायर की गई शिकायत में द वायर के प्रकाशक, फाउंडेशन ऑफ इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म, निदेशकों एवं संस्थापक संपादकों सिद्धार्थ वरदराजन और सिद्धार्थ रोशनलाल भाटिया, इसके निदेशक एम के वेणु और लेखों के लेखकों गुलाम एस बुदन और अनुज श्रीवास के खिलाफ अभियोग चलाये जाने का अनुरोध किया गया है।

Open in App

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड ने ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ‘द वायर’ के प्रकाशकों और संपादकों के खिलाफ मानहानि की शिकायत दायर की है। 

जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड ने काला धन और नोटबंदी के समय जमा की गई धनराशि के संबंध में उसकी ओर से गड़बड़ी किये जाने का आरोप लगाकर उसे कथित रूप से बदनाम करने के लिए द वायर के प्रकाशकों और संपादकों के खिलाफ यह आपराधिक शिकायत दायर की है।

यह शिकायत मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सुमित आनंद के समक्ष दायर की गई है। अदालत ने इस मामले पर विचार के लिए 28 मार्च की तिथि तय की है।

शिकायत में आरोप लगाया गया है कि ऑनलाइन न्यूज पोर्टल ने दो लेख प्रकाशित करके शिकायतकर्ता पर उचित आचरण नहीं करने का आरोप लगाकर और अनुचित गतिविधि में शामिल होने का संकेत देकर उसकी प्रतिष्ठा को गंभीर नुकसान पहुंचाया है।

वकील विजय अग्रवाल द्वारा दायर की गई शिकायत में द वायर के प्रकाशक, फाउंडेशन ऑफ इंडिपेंडेंट जर्नलिज्म, निदेशकों एवं संस्थापक संपादकों सिद्धार्थ वरदराजन और सिद्धार्थ रोशनलाल भाटिया, इसके निदेशक एम के वेणु और लेखों के लेखकों गुलाम एस बुदन और अनुज श्रीवास के खिलाफ अभियोग चलाये जाने का अनुरोध किया गया है।

यह शिकायत आईपीसी की धाराओं 499 और 500 (मानहानि) के तहत दायर की गई है और इसमें दोषी पाये जाने पर आरोपियों को अधिकतम दो वर्ष जेल की सजा हो सकती है।

टॅग्स :कोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीज्योति सिंह के साथ नहीं रहना चाहता और मुझे तलाक चाहिए?, भोजपुरी फिल्म अभिनेता और गायक पवन सिंह ने अदालत में कहा?

ज़रा हटके12 साल की उम्र में किताब-कलम नहीं, कलाई पर शादी का धागा बांध बचपन की हंसी को घूंघट की ओट में छिपा दिया?, बाल-विवाह की बेड़ियां तोड़, अनगिनत लड़कियों के लिए उम्मीद की राह?

क्राइम अलर्टईरान युद्ध के बीच 'भ्रामक' पोस्ट, यूएई ने 19 भारतीयों के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई?, डिजिटल प्लेटफॉर्म की कड़ी निगरानी

बॉलीवुड चुस्कीकिस्सा कोर्ट कचहरी का रिव्यू: कोर्ट रूम ड्रामा की परिभाषा बदलती एक मर्मस्पर्शी फ़िल्म!

भारत2020 Delhi riots: कोर्ट ने शरजील इमाम को भाई की शादी में शामिल होने के लिए 10 दिन की दी अंतरिम ज़मानत

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया