लाइव न्यूज़ :

जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा, सम्राट चौधरी और तेजस्वी यादव सहित 6 नेताओं की सुरक्षा बढ़ाई, बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सुरक्षा चाक-चौबंद, देखिए लिस्ट

By एस पी सिन्हा | Updated: August 11, 2025 15:30 IST

जेड प्लस श्रेणी को सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणियों में गिना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। लेकिन जेड प्लस के मुकाबले में जेड का स्तर एक पायदान कम होता है।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा अब वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। करीब 8 से 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा साथ रहते हैं, जिनमें कुछ कमांडो भी शामिल होते हैं। ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की है।

पटनाः बिहार विधानसभा चुनाव से पहले नीतीश सरकार ने उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सहित प्रदेश के 6 नेताओं की सुरक्षा बढ़ा दी है। इसमें पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव भी शामिल हैं। उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को अब राज्य सरकार जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा देने का निर्णय लिया है। जबकि तेजस्वी यादव को जेड श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। जेड प्लस श्रेणी को सबसे ऊंची सुरक्षा श्रेणियों में गिना जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी 24 घंटे तैनात रहते हैं। लेकिन जेड प्लस के मुकाबले में जेड का स्तर एक पायदान कम होता है।

पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव की सुरक्षा अब वाय प्लस श्रेणी की सुरक्षा मिलेगी। इस श्रेणी में करीब 8 से 11 सुरक्षाकर्मी हमेशा साथ रहते हैं, जिनमें कुछ कमांडो भी शामिल होते हैं। इसके अलावा, राज्य सरकार ने जदयू के वरिष्ठ नेता नीरज कुमार, भाजपा विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू और अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह की सुरक्षा में भी बढ़ोतरी की है।

अधिकारियों के अनुसार, यह बदलाव मौजूदा सुरक्षा समीक्षा और खुफिया रिपोर्ट के आधार पर किए गए हैं। इसको लेकर गृह विभाग की तरफ से आदेश जारी कर दिया गया है। राज्य सरकार की अनुशंसा के आधार पर राज्य सुरक्षा समिति की एक अगस्त को हुई बैठक में यह फैसला लिया गया है। सम्राट चौधरी अब जेड प्लस की सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

बिहार सरकार ने इन्हें एएसएल सुरक्षा के साथ जेड प्लस की सुरक्षा प्रदान की है। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव की सुरक्षा को लेकर पिछले कुछ समय से सवाल उठाए जा रहे थे। अब उनकी भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है।  वहीं, पप्पू यादव भी लंबे समय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे।

लॉरेंस बिश्नोई गैंग से कथित धमकी मिलने की बात सामने आने के बाद से ही पप्पू यादव केंद्र और राज्य सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग कर रहे थे। इसी तरह अररिया के सांसद प्रदीप कुमार सिंह अब वाई प्लस की सुरक्षा घेरे में रहेंगे, जबकि बाढ़ के विधायक ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू की सुरक्षा भी बढ़ाकर वाई प्लस कर दी गई है। जदयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी नीरज कुमार अब वाई प्लस सुरक्षा घेरे में रहेंगे।

सूत्रों का कहना है कि चुनावी मौसम में नेताओं की जनसभाएं, यात्राएं और भीड़ से संपर्क बढ़ जाता है, जिससे सुरक्षा जोखिम भी ज्यादा होता है। इसी को देखते हुए गृह विभाग ने सुरक्षा स्तर की समीक्षा कर श्रेणी में बदलाव किया है। इन बदलावों के साथ अब इन नेताओं के साथ अधिक सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे और उनके आवागमन तथा सार्वजनिक कार्यक्रमों के दौरान सुरक्षा घेरे को और मजबूत किया जाएगा।

टॅग्स :बिहार विधानसभा चुनाव 2025तेजस्वी यादवनीतीश कुमारPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?