लाइव न्यूज़ :

लोकसभा में आज आएगा नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ अविश्‍वास प्रस्‍ताव, TDP देगा YRS का साथ

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: March 16, 2018 04:55 IST

पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज (16 मार्च) लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा।

Open in App

नई दिल्‍ली( 16 मार्च): पीएम नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आज (16 मार्च) लोकसभा में अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा। खबर के अनुसार वाईएसआर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को आंध्र प्रदेश को विशेष दर्जे की मांग को लेकर राज्य की एनडीए सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाएगी। इस प्रस्ताव को लेकर वाईएसआर कांग्रेस के अध्यक्ष जगनमोहन रेड्डी ने विपक्षी दलों से खत लिखकर समर्थन मांगा है।

 बाईआरए कांग्रेस के सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने लोकसभा के महासचिव को  इस प्रकरण पर नोटिस दिया है। उन्होंने उनसे आज होने वाले मुद्दे पर सदन की कार्यवाही में शामिल करने को कहा है। इसी सिलसिले में वाईवी सुब्बा रेड्डी विपक्ष के पार्टी नेताओं से मिले हैं और उनसे साथ देने की गुहार लगाई है। खबर के अनुसार सुब्बा रेड्डी ने कांग्रेस नेता मल्लिार्जुन खड़गे और माकपा नेता सीताराम येचुरी से मुलाकात की और उन्हें पार्टी अध्यक्ष का पत्र सौंप समर्थन मांगा है।

चंद्र बाबू का रूख

इस मुद्दे पर  आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू का रूख बीजेपी के खिलाफ है।अविश्‍वास प्रस्‍ताव पर उन्होंने कहा है कि अगर मेरे साथ की जरूरत पड़ी तो केन्द्र के खिलाफ उनकी पार्टी अविश्वास प्रस्ताव को समर्थन करने के लिए तैयार है। चाहें इस प्रस्ताव को जो कोई भी लाए।आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग को लेकर टीडीपी के दो मंत्री केंद्र से इस्तीफा दे चुके हैं। उस समय टीडीपी ने कहा था कि वह एनडीए सरकार को समर्थन देते रहेंगे। 

वहीं गुरुवार (15 मार्च) को भी इस मुद्दे पर संसद में विपक्ष ने जमकर हंगामा किया। लोकसभा की बैठक में इस प्रस्ताव की बात को रखा जा चुका है। हंगामे की वजह से लोकसभा की कार्यवाही एक बार स्थगित करनी पड़ी। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीचंद्रबाबू नायडू
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर