लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश: वाईएसआर कांग्रेस के विधायकों की बैठक आज, जगन 30 मई को लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

By भाषा | Updated: May 25, 2019 07:48 IST

विधानसभा चुनाव में वाएसआर ने 175 में से 151 सीट अपने नाम किये हैं। जगन रेड्डी ने अपने पार्टी के इस जीत के आंकड़े को आंध्र प्रदेश के इतिहास का ‘नया अध्याय’ बताया।

Open in App
ठळक मुद्देआंध्र प्रदेश में जगन मोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर की बड़ी जीतवाईएसआर ने विधानसभा चुनाव में 175 सीट में 151 सीट अपने नाम की आज विधायकों की होगी बैठक, जगन विजयवाड़ा में शपथ लेंगे

आंध्र प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम में वाईएसआर कांग्रेस ने प्रचंड जीत हासिल की है। ऐसे में पार्टी के विधायक 25 मई को बैठक करेंगे और अपने प्रमुख जगन मोहन रेड्डी को औपचारिक तौर पर नेता चुनेंगे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

रेड्डी कह चुके हैं कि 30 मई को विजयवाड़ा में शपथ लेंगे। उन्होंने वादा किया कि वह ऐसा शासन चलाएंगे जो देश के लिए मिसाल बनेगा। इससे पहले पार्टी सूत्रों ने बताया था कि शपथ ग्रहण समारोह तिरुपति में 30 मई को होगा। विधानसभा चुनाव में वाएसआर ने 175 में से 151 सीट अपने नाम किये हैं। उन्होंने अपने पार्टी के इस जीत के आंकड़े को आंध्र प्रदेश के इतिहास का ‘नया अध्याय’ बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रचंड बहुमत के साथ एक भारी जिम्मेदारी भी आती है।

उन्होंने वादा किया, 'मैं लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरूंगा।' रेड्डी ने आंध्र प्रदेश की जनता को आश्वासन देते हुए कहा कि वह उनके साथ खड़े रहेंगे और हर जरूरत पूरा करने की कोशिश करेंगे ताकि इतिहास खुद को दोहरा सकें। इस दौरान वह अपने पिता राजशेखर रेड्डी के मुख्यमंत्री कार्यकाल का हवाला दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि जनता ने मुख्यमंत्री के रूप में उनके पिता का प्रदर्शन देखा था। उन्होंने कहा, '153 विधानसभा सीटों और 25 लोकसभा सीट जीतना...आंध्र प्रदेश ने ऐसी जीत कभी नहीं देखी थी।’’ इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रेड्डी को फोन पर जीत की बधाई दी। इससे पहले उन्होंने ट्वीट करके भी उन्हें बधाई दी थी। वहीं तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव ने भी रेड्डी को जीत की बधाई दी।'

टॅग्स :आंध्र प्रदेश निर्माण दिवस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटके"सर... प्लीज़ मुझे गांजे का एक पैकेट दिलवा दीजिए": आंध्र प्रदेश का एक व्यक्ति मोबाइल टावर पर चढ़ा | VIDEO

भारतदेश के इस राज्य ने जनसंख्या बढ़ाने के लिए तीसरे बच्चे पर ₹30,000 और चौथे बच्चे पर ₹40,000 का नकद प्रोत्साहन देने की घोषणा की

भारतमहाराष्ट्र, गुजरात, मप्र, राजस्थान, असम, दिल्ली, बिहार, आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश और बंगाल के सीएम ने काफिले के वाहन की संख्या की कम?, पीएम मोदी की अपील पर अमल?

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

कारोबारगूगल आंध्र प्रदेश में बनाएगा $15 बिलियन का AI डेटा सेंटर, सीएम एन. चंद्रबाबू नायडू ने रखी आधारशिला

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?