लाइव न्यूज़ :

हरियाणा के हर घर में आपको एक जवान, एक किसान मिल जाएगा : राष्ट्रपति कोविंद

By भाषा | Updated: November 17, 2021 19:55 IST

Open in App

भिवानी (हरियाणा), 17 नवंबर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने बुधवार को भिवानी जिले के स्वप्रेरित आदर्श गांव सुई में करीब 25 करोड़ रुपये की लागत से हुए विकास कार्यो का उद्घाटन किया।

राष्ट्रपति ने इस अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि हरियाणा की धरती हमेशा से इतिहास बनाती आई है। उन्होंने कहा, ‘‘इसी धरती पर भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का संदेश दिया था, जो आज तक प्रासंगिक है। हरियाणा कर्म और धर्म की भूमि है और इसकी संस्कृति का एक अलग ही इतिहास है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हरियाणा वह राज्य है जहां हर परिवार में एक किसान और एक जवान (सैनिक) मिल जाएगा। हरियाणा ने हमेशा जय जवान-जय किसान की संस्कृति को आगे बढ़ाने का काम किया है।’’

सुषमा स्वराज, गीता, बबीता फोगाट, विनेश, साक्षी मलिक व कल्पना चावला का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति कोविंद ने कहा, ‘‘हरियाणा की बेटियों ने राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम चमकाया है। बेटियों ने धरती से आकाश तक की ऊंचाइयां छूने का काम किया है।’’

खेल के क्षेत्र में हरियाणा की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘मैंने हाल ही में ओलंपिक खेलों के विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया, जिसमें 22 प्रतिशत खिलाड़ी हरियाणा से थे।’’ उन्होंने हरियाणा के ओलंपिक पदक विजेता भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा और पहलवान सज्जन सिंह का भी जिक्र किया।

सुई गांव को आदर्श बनाने में स्थानीय उद्यमी श्रीकिशन जिंदल और उनके परिवार के योगदान की प्रशंसा करते हुए राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘राज्य सरकार ने 205 स्वप्रेरित गांव बनाने का निर्णय लिया है, जो एक सराहनीय कदम है। अपने गांव की मिट्टी से प्रेम करने वाले लोग अपने गांव के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं और इसका उदाहरण सुई गांव है।’’

इससे पहले 2007 में तत्कालीन राष्ट्रपति ए. पी. जे. डॉक्टर अब्दुल कलाम भिवानी के गांव तिलंगा को देखने पहुंचे थे।

इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर ने सुई में मुक्केबाजी व एथलेटिक्स अकादमी बनाने की घोषणा की है।

इसी कार्यक्रम में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने आदर्श गांव का दौरा कर ''स्वप्रेरित ग्राम विकास योजना’’ के तहत आदर्श गांव सुई का उद्घाटन किया है, यह बहुत प्रसन्नता का विषय है।

इस मौके पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल, भिवानी के सांसद धर्मवीर सिंह, हिसार के सांसद बृजेंद्र सिंह, जिंदल परिवार से श्रीकृष्ण जिंदल, अजय जिंदल, भिवानी के विधायक धनश्याम सर्राफ, बवानीखेड़ा के विधायक बिशंभर व हरियाणा सरकार के कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIND vs SA 5th T20I: भारत ने 3-1 से जीती T20I सीरीज़, आखिरी मैच में दक्षिण अफ्रीका को 30 रन से हराया, वरुण चक्रवर्ती ने झटके 4 विकेट

भारतचुनाव वाले तमिलनाडु में SIR के बाद ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 97 लाख नाम हटा गए

बॉलीवुड चुस्कीBetting App Case: सट्टेबाजी ऐप मामले में उरावशी रौतेला, युवराज सिंह, सोनू सूद पर ईडी की कार्रवाई

क्रिकेट4,4,4,4,4,4,4,4,4,4,6 तिलक वर्मा की 73 रनों की शानदार पारी, पांचवा टी20 मैच

भारतGujarat: एसआईआर के बाद गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी, 73.7 लाख वोटर्स के नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतबृहन्मुंबई महानगरपालिका 2026ः सभी 227 सीट पर चुनाव, 21 उम्मीदवारों की पहली सूची, देखिए पूरी सूची

भारतWeather Report 20 December: मौसम विभाग ने इन राज्यों में घने कोहरे के लिए रेड और येलो अलर्ट जारी किया

भारतहरियाणा सरकार पर जनता का नॉन-स्टॉप भरोसा, मुख्यमंत्री

भारतमध्य प्रदेश: '2047 तक प्रदेश की इकोनॉमी 2.5 ट्रिलियन डॉलर होगी', मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विधानसभा के विशेष सत्र को किया संबोधित

भारतBMC छोड़ सभी निकायों में सीट बंटवारा पूरा?, राज और उद्धव ठाकरे में गठजोड़, ऐलान 20-25 दिसंबर के बीच