लाइव न्यूज़ :

‘हमारी वजह से आप लोगों के पास कपड़े, जूते और मोबाइल हैं’, महाराष्ट्र के बीजेपी विधायक के बयान पर विवाद | VIDEO

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 26, 2025 20:29 IST

लोणीकर की विवादास्पद टिप्पणी का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद विपक्ष ने इसकी कड़ी आलोचना की। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इन टिप्पणियों को गलत बताया। 

Open in App

छत्रपति संभाजीनगर: महाराष्ट्र के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक बबनराव लोणीकर ने एक सभा में विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी और सरकार की आलोचना करने वालों को पता होना चाहिए कि उन्हें “कपड़े, जूते, मोबाइल, योजनाओं का आर्थिक लाभ तथा बुवाई के लिए पैसे हमारी वजह से मिल रहे हैं।” 

मध्य महाराष्ट्र के जालना जिले में अपने विधानसभा क्षेत्र परतुर में ‘हर घर सोलर’ योजना से संबंधित एक समारोह में राज्य के पूर्व मंत्री लोणीकर ने भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की कल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों का जिक्र किया और अपनी पार्टी के आलोचकों पर निशाना साधा। 

लोणीकर की विवादास्पद टिप्पणी का एक वीडियो बृहस्पतिवार को सोशल मीडिया पर आने के बाद विपक्ष ने इसकी कड़ी आलोचना की। भाजपा से ताल्लुक रखने वाले मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने भी इन टिप्पणियों को गलत बताया। 

लोणीकर को सभा में कहते सुना जा सकता है, ‘‘कुछ लोग और खासतौर पर युवा सोशल मीडिया पर हमारी और हमारी पार्टी की आलोचना करते हैं। हमने आपके गांव में पानी की टंकी, कंक्रीट की सड़कें, समारोह स्थल बनवाए और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ दिया।” 

विधायक वीडियो में यह कहते भी सुने जा सकते हैं, “बबनराव लोणीकर ने आलोचना करने वालों की माताओं को वेतन दिया और उनके पिताओं के लिए पेंशन भी स्वीकृत की। (प्रधानमंत्री) नरेन्द्र मोदी ने (पीएम किसान सम्मान निधि का संदर्भ) आपके पिता को बुवाई के लिए 6,000 रुपये दिए। आपकी बहन ‘लाडकी बहिन योजना’ का लाभ उठा रही है। आपके (भाजपा आलोचकों के) पास जो कपड़े, जूते, मोबाइल फोन हैं, वे सब हमारी वजह से हैं।” 

मुख्यमंत्री फडणवीस ने अपनी पार्टी के सहयोगी की टिप्पणी से जोरदार तरीके से असहमति जताई और इसे ‘‘बिल्कुल गलत’’ बयान बताया। उन्होंने कहा, ‘‘भले ही उनकी टिप्पणी कुछ खास लोगों के लिए थी, लेकिन किसी को भी ऐसी बातें कहने का अधिकार नहीं है। प्रधानमंत्री मोदी कहते हैं कि ‘मैं प्रधान सेवक हूं’। चूंकि हम लोगों के सेवक हैं, तो हम उनके मालिक नहीं हो सकते। लोणीकर की टिप्पणी बिल्कुल गलत है और उन्हें बोलने में सावधानी बरतनी चाहिए।’’ 

शिवसेना (उबाठा) के विधान परिषद सदस्य और सदन में नेता प्रतिपक्ष अंबादास दानवे ने भाजपा विधायक की टिप्पणियों के लिए उन पर निशाना साधा और उन्हें ‘‘अंग्रेजों का स्वदेशी संस्करण’’ करार दिया। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसी भाषा बोलना ठीक नहीं है। 

दानवे ने लोणीकर पर निशाना साधते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, “आपका विधायक का दर्जा लोगों की वजह से है। आपके कपड़े, जूते, हवाई टिकट, नेतागिरी, (आपकी) कार में ईंधन भी लोगों की वजह से है।” शिवसेना (उबाठा) नेता ने कहा, ‘‘लोगों को (लोणीकर के) ये शब्द याद रखने चाहिए। (राज्य में नगर निकायों के) चुनाव आ रहे हैं।”

इनपुट पीटीआई भाषा

टॅग्स :BJP MLAदेवेंद्र फड़नवीसDevendra Fadnavis
Open in App

संबंधित खबरें

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारतएनसीसी ने मॉरीशस प्रतिनिधिमंडल को किया प्रभावित, कैडेट की घुड़सवारी से लेकर नेतृत्व क्षमता के कायल हुआ प्रतिनिधिमंडल

बॉलीवुड चुस्कीअक्षय कुमार की बेटी से मांगी 'न्यूड तस्वीरें', ऑनलाइन गेमिंग के दौरान घटना, महीनों बाद पुलिस ने धर दबोचा?

भारतसंजय निरुपम की कार में तोड़फोड़, एकनाथ शिंदे गुट की शिवसेना-एमएनएस कार्यकर्ता में झड़प?, ऑटो रिक्शा-टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा को अनिवार्य को लेकर हंगामा, वीडियो

क्राइम अलर्टसेक्स करने में मजा नहीं आता?, यौन शक्ति बढ़ाने वाली दवा के अधिक सेवन करने से रोहित लाल की मौत, अपनी मंगेतर को मिलने के लिए बुलाया था?

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतयूपी से पेट्रोल-डीजल लेने आ रहे हैं नेपाल के लोग, बॉर्डर से सटे यूपी के जिलों के पेट्रोल पंपों पर मची अफरा-तफरी