लाइव न्यूज़ :

'आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न ही गांधी,' राहुल गांधी पर बरसे देवेंद्र फड़नवीस

By रुस्तम राणा | Updated: April 4, 2023 22:36 IST

मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, वह सावरकर नहीं हैं। आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधी। 

Open in App
ठळक मुद्देफड़नवीस ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, वह सावरकर नहीं हैंइसके आगे महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम ने कहा- आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधीभाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है

मुंबई:महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस ने वीर सावरकर को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने में लिया। मंगलवार को एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फड़नवीस ने कहा, राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, वह सावरकर नहीं हैं। आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधी। 

भाजपा के वरिष्ठ नेता ने कहा, सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। अंडमान जेल में उन्हें हमारे शौचालय जितने बड़े कमरे में ही रखा गया था। जहां पूरा अँधेरा था। वे वहीं प्रकृति की पुकार का उत्तर देते थे। राहुल गांधी, एक रात के लिए उस कमरे में रहने की कोशिश करो। हम आपके लिए एसी लगवा देंगे लेकिन आप नहीं लगा पाएंगे।

इससे पहले सोमवार को महाराष्ट्र के उप-मुख्यमंत्री वीर सावरकर गौरव यात्रा में शामिल हुए थे। जहां उन्होंने राहुल गांधी को आड़े हाथों लेते हुए कहा था कि सावरकर ने माफी नहीं मागी और अंग्रेजों को पत्र लिखा, क्योंकि उन्हें पता था कि अंग्रेज उन्हें जेल से रिहा नहीं करेंगे, तो उन्होंने पत्र लिखा कि मुझे रिहा मत करो बल्कि अन्य कैदियो को रिहा करो, जिन्होंने तुम्हारे खिलाफ कुछ नहीं किया।

गौरतलब है कि 'मोदी उपनाम' मानहानि केस में सूरत की एक अदालत द्वारा जब राहुल गांधी को 2 वर्ष की सजा सुनाई गई तो राहुल गांधी ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि वह सावरकर नहीं है जो माफी मांगेंगे, उनका नाम गांधी है। गांधी किसी से माफी नहीं मांगता। इस बयान के बाद बीजेपी राहुल गांधी पर हमलावर है।   

टॅग्स :देवेंद्र फड़नवीसराहुल गांधीVeer Savarkarमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी