लाइव न्यूज़ :

संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात, क्या भाजपा अध्यक्ष बनेंगे आप?, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान दिया जवाब

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 26, 2025 21:01 IST

भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल करीब दो साल पहले समाप्त हो गया था। कार्यकाल को विस्तार मिला।

Open in App
ठळक मुद्देभाजपा के संविधान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमित शाह को 3 साल के लिए अध्यक्ष बनाया गया था।साल 2017 में फिर से तीन साल के लिए अमित शाह को इस पद के लिए चुना गया।

ग्वालियरः केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उन्हें भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाए जाने को लेकर जारी अटकलों पर मंगलवार को कहा कि उन्होंने इस बारे में कभी सोचा भी नहीं है और ना ही उनसे किसी ने कहा है। चौहान ने कहा कि उनके हर रोम में खेती और सांस में किसान है तथा चिड़िया की आंख की तरह उनका एक ही लक्ष्य है कि कृषि का उत्पादन कैसे बढ़े और किसानों की आय कैसे बढ़े। यहां एक संवाददाता सम्मेलन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत से उनकी कथित मुलाकात और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर उनके नाम की अटकलों के बारे में पूछे जाने पर शिवराज चौहान ने कहा कि वर्तमान में वह कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री हैं और 'पूजा' की तरह इस कार्य को कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने कहा, "किसानों की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है और यही पूजा मैं करते रहना चाहता हूं।" करीब 17 साल तक चार बार मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे शिवराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उन्हें कृषि और किसान कल्याण मंत्री और ग्रामीण विकास मंत्री का दायित्व सौंपा है। उन्होंने कहा, "इस समय मेरे हर रोम में खेती और सांस में किसान है।

चिड़िया की आंख की तरह एक ही लक्ष्य है कि कृषि का उत्पादन कैसे बढ़े, किसानों की आय कैसे बढ़े, ग्रामीण क्षेत्र का विकास कैसे हो, लखपति दीदी कैसे बने।" चौहान ने कहा, "इसके अलावा ना तो मैंने कभी सोचा है, ना मुझे किसी ने कहा है और ना ही मैं कभी सोच सकता हूं। मैं कृषि और ग्रामीण विकास मंत्री हूं।" भाजपा के मौजूदा अध्यक्ष जे पी नड्डा का कार्यकाल करीब दो साल पहले समाप्त हो गया था।

उसके बाद उनके कार्यकाल को विस्तार मिला। भाजपा के संविधान के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है। साल 2014 में नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद अमित शाह को तीन साल के लिए पार्टी अध्यक्ष बनाया गया था। साल 2017 में फिर से तीन साल के लिए अमित शाह को इस पद के लिए चुना गया। इसके बाद साल 2020 में नड्डा पार्टी अध्यक्ष बने।

टॅग्स :मोहन भागवतशिवराज सिंह चौहानआरएसएसBJPनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत