लाइव न्यूज़ :

मणिपुर में जारी हिंसा के बीच फंसे यूपी के छात्रों को वापस लाएगी योगी सरकार, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: May 7, 2023 18:45 IST

यूपी के फंसे छात्रों का कहना है कि एनआईटी में पढ़ाई करने वाले अन्य प्रदेशों के छात्र पहले ही यहां से निकल चुके हैं। उन लोगों के वहां से निकालने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। अब योगी आदित्यनाथ ने हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देमणिपुर हिंसा में फंसे यूपी के 60 छात्रएनआईटी इंफाल में पढ़ने वाले छात्रों ने सीएम योगी से सुरक्षित निकालने की गुहार लगायोगी आदित्यनाथ ने हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अधिकारियों को मणिपुर में फंसे राज्य के छात्रों को हर संभव सहायता प्रदान करने का निर्देश दिया। मणिपुर में भड़की हिंसा में यूपी के कई छात्र फंसे हैं। एनआईटी इंफाल में पढ़ने वाले छात्रों ने सीएम योगी से सुरक्षित निकालने की गुहार लगाई थी। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद, यूपी के प्रधान सचिव संजय प्रसाद ने मणिपुर के मुख्य सचिव से बात की और हर संभव मदद का अनुरोध किया।

एनआईटी इंफाल में पढ़ने वाले छात्रों ने मीडिया से संपर्क कर गुहार लगाई थी और कहा कि उन्हें हॉस्टल में केवल एक वक्त का खाना और पीने के लिए एक बोतल पानी ही दी जा रही है। सरकार के प्रवक्ता के अनुसार, प्रधान सचिव (गृह विभाग) संजय प्रसाद ने मणिपुर के मुख्य सचिव से बात की और उनसे उत्तर प्रदेश के छात्रों की मदद करने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि राज्य राहत आयुक्त कार्यालय को भी मणिपुर सरकार के साथ समन्वय करने का निर्देश दिया गया है।

मणिपुर में फंसे यूपी के 60 स्टूडेंट्स में से 20 छात्राएं भी हैं। यूपी के फंसे छात्रों का कहना है कि एनआईटी में पढ़ाई करने वाले अन्य प्रदेशों के छात्र पहले ही यहां से निकल चुके हैं। उन लोगों के वहां से निकालने का कोई इंतजाम नहीं हो पाया है। कैंपस में वे दहशत के माहौल में हैं। रात होते ही हॉस्टल के खिड़की-दरवाजों को बंद करने का निर्देश दिया गया है। इसने छात्रों के बीच डर के माहौल को बढ़ा दिया है।

3 मई को जातीय हिंसा भड़कने के बाद से मणिपुर में कम से कम 52 लोग मारे गए हैं। इस हालात को देखते हुए केंद्र सरकार भी सक्रिय हो गई है। अब तक कम से कम 23,000 नागरिकों को बचाया गया है और सेना और असम राइफल्स की मदद से ऑपरेटिंग बेस/सैन्य गढ़ों में ले जाया गया है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथमणिपुरImphalउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारत अधिक खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ