लाइव न्यूज़ :

Yogi सरकार के ऐलान के बाद यूपी विधानसभा होगी हाईटेक, जल्द ही लागू होने जा रहा E-विधान सिस्टम, Assembly की कार्रवाही की भी होगा सीधा लाइव प्रसारण

By आजाद खान | Updated: May 12, 2022 07:56 IST

आपको बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यूपी विधानसभा में ई-विधान सिस्टम लागू करने की बात कही है। इस पर चर्चा करने के लिए उन्होंने बुधवार को एक बैठक भी बुलाई है।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश विधानसभा अब पेपरलेस होने जा रहा है। इस बात की जानकारी खुद यूपी के विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने दी है। उनके मुताबिक, हर चीज हाईटेक होने के साथ ही विधानसभा के कामकाज सोशल मीडिया पर भी लाइव होंगे।

लखनऊ:उत्तर प्रदेश विधानसभा (UP Vidhan Sabha) के अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) ने एक ट्वीट कर यह जानकारी दी है कि यूपी विधानसभा जल्द ही हाईटेक होगी। उन्होंने यूपी विधानसभा को पेपर लेस करने के लिए बुधवार को एक सर्वदलीय बैठक बुलाई थी। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं से पहले सत्र को लेकर चर्चा भी की जो 23 मई से शुरू होने जा रहा है। सतीश महाना ने इस चर्चा में यूपी में ई-विधान सिस्टम को भी लागू करने की बात कही है। अध्यक्ष सतीश महाना का कहना है कि यूपी विधानसभा हाईटेक व डिजिटल होगा। इसके सभी विभागों को ही आपस में नहीं जोड़े जाएंगे बल्कि इसके सोशल मीडिया पर भी काम होगा। 

क्या कहा विधानसभा अध्यक्ष ने?

विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने यूपी विधानसभा में ई-विधान सिस्टम लागू करने की बात खुद कही है। उन्हो्ंने इस संबंध में एक ट्वीट कर जानकारी दी है। सतीश महाना ने कहा वे यूपी विधानसभा को पेपरलेस करना चाहते हैं। उनके अनुसार वे पूरे देश के विधानसभा को एक ही पोर्टल से जोड़ देना चाहते हैं जिससे यह होगा कि जितने भी एजेंडे, नोटिस, प्रश्न और प्रश्न का जवाब हो सब उसी पर हो और इसके अलावा बिल भी इस पर ही दिखाया जाएगा। 

विधानसभा अध्यक्ष ने बताया कि अभी अगर कोई प्रश्न करता है तो उसे उसके प्रश्न को पहले संबंधित विभाग को पहले भेजना होता है और उसके बाद उसका जवाब आता है। ऐसे में जब ई-विधान सिस्टम लागू हो जाएगा तो यह समस्या हमेशा के लिए दूर हो जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि अगर ऐसा होता है कि वे यूपी विधानसभा को हाईटेक कर पाते हैं तो ऐसे में यह देश की पहली विधानसभा होगी जो ई-विधान सिस्टम पर चलेगी। एक बार इसके लागू होने के बाद इसे राज्य के और विभागों से भी जोड़ने का विचार है।

 

सोशल मीडिया पर भी होगा काम

इस पर बोलते हुए सतीश महाना ने यह भी कहा कि वे केवल विधानसभा को ही पेपरलेस नहीं कर रहे हैं, बल्कि वे इसके लाइव प्रसारण पर भी काम करेंगे ताकि विधानसभा की कार्रवाई यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया पर भी लाइव हो सके। इसके पीछे उनका उद्देश्य यही है कि जनता यह लाइव दे सके कि उसका प्रतिनिधि उसकी समस्याओं को कैसे पेश कर रहे हैं। सतीश महाना ने इस पहल को पीएम मोदी का कदम बताया है और कहा है कि उन्होंने ने ही सभी विधानसभाओं को ई-विधान के लिए प्रेरित किया है।  

टॅग्स :उत्तर प्रदेशAssemblyभारतयोगी आदित्यनाथनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो