लाइव न्यूज़ :

हिंदू बेटियों पर शादी के बहाने अत्याचार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी योगी सरकार: सीएम योगी के सलाहकार

By भाषा | Updated: August 30, 2020 05:02 IST

योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युजंय कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पहले भी कहा था, किसी भी प्रकार का लव जिहाद सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।

Open in App
ठळक मुद्देउत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘लव जिहाद’’ का मुद्दा जोर-शोर से उठा था।सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को यहां हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह मुद्दा उठा।मुख्यमंत्री के सलाहकार का यह ट्वीट हाल ही में लखीमपुर खीरी और कानपुर में सामने आई कुछ घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सलाहकार मृत्युजंय कुमार ने शनिवार को कहा कि ‘‘हिंदू बेटियों पर शादी के बहाने अत्याचार’’ के खिलाफ राज्य सरकार सख्त कदम उठाएगी। कुमार ने एक ट्वीट में कहा, ‘‘योगी सरकार हिंदू बेटियों पर शादी के बहाने अत्याचार के खिलाफ सख्त कदम उठाएगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पहले भी कहा था, किसी भी प्रकार का लव जिहाद सरकार बर्दाश्त नहीं करेगी।'' सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को यहां हुई एक उच्चस्तरीय बैठक में यह मुद्दा उठा। मुख्यमंत्री के सलाहकार का यह ट्वीट हाल ही में लखीमपुर खीरी और कानपुर में सामने आई कुछ घटनाओं की पृष्ठभूमि में आया है।

इस सप्ताह की शुरुआत में लखीमपुर खीरी में एक किशोरी की बलात्कार के बाद हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने मामले में दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने अपराध कबूल किया।

उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव के दौरान ‘‘लव जिहाद’’ का मुद्दा जोर-शोर से उठा था। भाषा जफर माधव नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथलव जिहाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारत अधिक खबरें

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए