लाइव न्यूज़ :

यूपी: योगी सरकार आज से निकालेगी पांच दिवसीय गंगा यात्रा, स्मृति ईरानी समेत शामिल होंगे 8 केन्द्रीय मंत्री

By भाषा | Updated: January 27, 2020 14:28 IST

Open in App
ठळक मुद्देगंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा।आगामी 30 जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे।

उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार द्वारा आगामी 27 जनवरी से निकाली जाने वाली पांच दिवसीय गंगा यात्रा में केन्द्र सरकार के आठ मंत्री और जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। राज्य सरकार के एक प्रवक्ता ने शनिवार को बताया कि सरकार द्वारा 27 से 31 जनवरी तक निकाली जाने वाली गंगा यात्रा में केंद्र सरकार के आठ मंत्रियों के साथ ही जिलों के प्रभारी मंत्री शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि गंगा यात्रा दो मार्गों से निकाली जाएगी।

यात्रा बिजनौर से कानपुर तक और बलिया से कानपुर तक निकाली जाएगी। पांच दिन चलने वाली गंगा यात्रा में इसके रास्ते में पड़ने वाले सभी 27 जिलों के प्रभारी मंत्री भी मौजूद रहेंगे। बिजनौर से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान रहेंगे।

आगामी 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान मौजूद रहेंगे। इसके अलावा, 29 जनवरी को कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना, बृजेश पाठक और केंद्रीय मंत्री प्रहलाद पटेल मौजूद रहेंगे। आगामी 30 जनवरी को उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो मौजूद रहेंगे। दूसरी ओर, बलिया से कानपुर तक जाने वाली गंगा यात्रा के पहले दिन 27 जनवरी को राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, प्रदेश के जलशक्ति मंत्री महेंद्र सिंह और केंद्रीय मंत्री महेंद्रनाथ पाण्डेय मौजूद रहेंगे।

अगले दिन 28 जनवरी को उपमुख्यमंत्री मौर्य और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत रहेंगे। आगामी 29 जनवरी को मुख्यमंत्री योगी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और केंद्रीय मंत्री नरेंद्र तोमर मौजूद रहेंगे। आगामी 30 जनवरी को केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी और उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा मौजूद रहेंगे।

गंगा यात्रा का समापन 31 जनवरी को कानपुर में होगा। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह मौजूद रहेंगे। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशमोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो