लाइव न्यूज़ :

जेवर हवाई अड्डे के लिए योगी सरकार ने जारी किया भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना

By भाषा | Updated: October 31, 2018 01:46 IST

जिला प्रशासन ने 17 अक्टूबर को अपने स्तर पर कार्यवाही पूरी कर सरकार को जेवर के छह गांवों की भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा था। इस हवाई अड्डे के लिए कुल पांच हजार हैक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है।

Open in App

उत्तर प्रदेश में गौतम बुद्ध नगर जिले के जेवर में प्रस्तावित हवाईअड्डा के निर्माण का रास्ता साफ करते हुए राज्य सरकार ने मंगलवार को इस ग्रीनफील्ड परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण की अधिसूचना जारी कर दी।

जिला प्रशासन ने 17 अक्टूबर को अपने स्तर पर कार्यवाही पूरी कर सरकार को जेवर के छह गांवों की भूमि के अधिग्रहण का प्रस्ताव भेजा था। इस हवाई अड्डे के लिए कुल पांच हजार हैक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जानी है।

अधिकारियों ने कहा कि हवाई अड्डे के पहले चरण में, 1334 हैक्टेयर भूमि की जरूरत है। राज्य सरकार द्वारा छह गांवों के किसानों की 1239 हैक्टेयर जमीन को अधिग्रहीत किया जाएगा और उन्हें उचित मुआवजा दिया जाएगा। क्षेत्र की बाकी की 94 हैक्टेयर जमीन पहले से ही सरकार के पास है।

नागरिक उड्डयन विशेष सचिव, उत्तर प्रदेश सूर्य पाल गंगवार ने यह अधिसूचना जारी की। एक आधिकारिक दस्तावेज के अनुसार, प्रस्तावित हवाई अड्डा के लिए कुल 1239.1416 हैक्टेयर भूमि के अधिग्रहण की अधिसूचना जारी की गई है।

यह अधिसूचना हवाई अड्डा विकास के लिए भूमि अर्जन, पुनर्वासन और पुनर्व्यवस्थापन में उचित प्रतिकर और पादर्शिता अधिकार अधिनियम, 2013 की धारा 11 (1) के अंतर्गत जारी की गई।

प्रस्तावित हवाई अड्डा के निर्माण में करीब 15 हजार करोड़ रुपये से 20 हजार करोड़ रुपये की लागत आने का अनुमान है और इस पर वर्ष 2022- 23 तक विमानों का परिचालन शुरू होने की संभावना है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण