लाइव न्यूज़ :

"बुलडोजर के भय से अराजकता फैला रही है योगी सरकार", अखिलेश यादव का यूपी की भाजपा सरकार पर हमला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Published: August 13, 2023 6:36 AM

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बुलडोजर के जरिये जनता के बीच अराजक माहौल पैदा कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देअखिलेश यादव ने योगी सरकार पर बुलडोजर के जरिये अराजक राजनीति करने का आरोप लगायासपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा भाजपा "अनैतिक राजनीति" से चुनाव को प्रभावित करती हैयूपी में अन्याय, अत्याचार, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है, भाजपा हारेगी लोकसभा की 80 सीटें

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बीते शनिवार को आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की भारतीय जनता पार्टी की सरकार बुलडोजर के जरिये जनता के बीच अराजक माहौल पैदा कर रही है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने भाजपा पर "अनैतिक राजनीति" के माध्यम से चुनाव को प्रभावित करने और उत्तर प्रदेश की जनता के बीच भय का माहौल पैदा करने के आरोप लगाया।

सूबे की राजधानी लखनऊ में स्थित समाजवादी पार्टी के मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने कहा, "उत्तर प्रदेश में अन्याय, अत्याचार, महंगाई और भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा कार्यकर्ताओं को इसका जमकर विरोध करना है और जनता को इस शासन के प्रति जागरूक करना है।"

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री ने इस बात का दावा किया कि यूपी में समाज का हर वर्ग बुलडोजर की प्रताड़ना, अन्याय, अत्याचार, महंगाई और भ्रष्टाचार से पीड़ित है और आने वाले लोकसभा चुनाव में यही कारण भाजपा उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर हराने की वजह बनेंगे।

अखिलेश यादव ने कहा, "यूपी ही पूरे देश में भाजपा सत्ता का दुरुपयोग कर रही है और संविधान के साथ-साथ देश के लोकतंत्र को कमजोर कर रही है। भाजपा अपने अनैतिक राजनीति के माध्यम से चुनावों को प्रभावित करती है और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करती है।"

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा लोगों के बीच "गलतफहमी पैदा करके और उन्हें लड़ाकर देश की एकता और अखंडता को खत्म करनी चाहती है। भाजपा की कोशिश है कि यह समाज आपस में बंट जाए और इसके लिए वह 'फूट डालो-राज करो' की ब्रिटिश नीति का पालन कर रही है।

अखिलेश यादव ने कहा, "आज इस देश में भाजपा के कारण संविधान खतरे में है। अभिव्यक्ति की आजादी को बुलडोजर के जरिये पूरे देश में कुचलने का काम किया जा रहा है और उत्तर प्रदेश में तो भाजपा सरकार ने बुलडोजर चलाकर अराजक स्थिति पैदा कर दी है।"

समाजवादी पार्टी प्रमुख ने कहा, "बुलडोजर को अन्याय का प्रतीक नहीं बनना चाहिए। क्या डबल इंजन वाले मणिपुर में कोई बुलडोजर नहीं है?" (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :अखिलेश यादवAkhilesh Samajwadi Partyसमाजवादी पार्टीयोगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेशलोकसभा संसद बिललखनऊLucknow
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMeerut Father Daughter: दो वर्षीय बेटी की क्या गलती?, पिता सुलेमान ने गंग नहर में फेंका, सीसीटीवी कैमरे में पहचान, पहले भी 2 बेटियां हो चुकी हैं गायब, आखिर क्यों 3 बच्चियों पर कहर...

क्राइम अलर्टBadaun farmer bull death: फसल चर रहा था सांड, रखवाली कर रहा किसान भगाने गया, पटक-पटक कर मार डाला

भारतउत्तर प्रदेश: उपचुनाव में भी सपा-कांग्रेस गठबंधन बनाए रखने पर जोर, जल्दी ही दोनों दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर होगी बातचीत

भारतपहले इंदिरा गांधी को कहा था "मदर ऑफ इंडिया", अब केंद्रीय मंत्री सुरेश गोपी ने दी सफाई

भारतMonsoon Come: थोड़ा इंतजार... 19 जून के बाद मिलने लगेगी गर्मी से राहत

भारत अधिक खबरें

भारतWeather Update Today: दिल्लीवालों को लू से अभी नहीं मिलेगी राहत; मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट, हीटवेव का प्रकोप बरकरार

भारतबड़ा सवाल : कौन है नीट का नटवरलाल ?

भारतNCERT ने कक्षा 12 की राजनीति विज्ञान की पाठ्यपुस्तक में संशोधन किया, अयोध्या और गोधरा दंगों के संदर्भ को हटाया

भारतMumbai North West EVM Row: चुनाव अधिकारी ने ईवीएम को अनलॉक करने के लिए मोबाइल फोन के इस्तेमाल के दावे से किया इनकार

भारतलोकसभा चुनाव के बाद अब राज्यसभा चुनाव में एनडीए देगी लालू यादव को पटखनी, मीसा भारती की सीट पर जमाएगी कब्जा