लाइव न्यूज़ :

योगी सरकार का दावा, CAA लागू करने की प्रक्रिया हो चुकी है शुरू, नोटिफिकेशन मिलते ही UP में सबसे पहले लागू होगा कानून

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 12, 2020 08:58 IST

ऐसे में यूपी सीएम योगी के मंत्री ने दावा किया कि सीएए पर केंद्र सरकार द्वारा नोटिफिकेशन मिलते ही यूपी इस कानून को लागू करने वाले देश का पहला राज्य बन जाएगा। 

Open in App
ठळक मुद्देयोगी सरकार में मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को ऐलान किया कि देश में सबसे पहले सीएए हम लागू करेंगे।उन्होंने कहा कि जब केंद्र से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सीएए की डिटेल्स प्रदेश को मिलेगीं, प्रदेश इसे लागू करने में सबसे आगे रहेगा।

उत्तर प्रदेश के योगी सरकार के मंत्री ने दावा किया है कि पिछले दिनों सभी जिला अधिकारी को नोटिस भेजकर नागरिकता कानून के तहत पड़ोसी मूल्कों से यूपी में आकर रहने वाले लोगों की संख्या आदि का पता करना का आदेश दे दिया गया है।

ऐसे में यूपी सीएम योगी के मंत्री ने दावा किया कि सीएए पर केंद्र सरकार द्वारा नोटिफिकेशन मिलते ही यूपी इस कानून को लागू करने वाले देश का पहला राज्य बन जाएगा। 

योगी सरकार में मंत्री और सरकार के प्रवक्ता सिद्धार्थ नाथ सिंह ने शनिवार को ऐलान किया कि देश में सबसे पहले सीएए हम लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि जब केंद्र से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद सीएए की डिटेल्स प्रदेश को मिलेगीं, प्रदेश इसे लागू करने में सबसे आगे रहेगा। दूसरी तरफ योगी सरकार ने सीएएए के तहत पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से आए शरणार्थियों की पहचान का काम शुरू कर दिया है।

बता दें कि सरकार के आदेश के बाद यूपी सरकार के अधिकारी इस काम में लग गए हैं। पीलीभीत के जिलाधिकारी वैभव श्रीवास्तव ने कहा है कि जिले में  पड़ोसी देशों से आए शरणार्थी कॉलोनी बनाकर बड़ी संख्या में रह रहे हैं। तहसील स्तर पर जा-जाकर अधिकारी शरणार्थियों की गणना कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अभी तक लगभग 37 हजार शरणार्थियों की डिटेल्स जुटाई जा चुकी है, जिन्हें नागरिकता दी जानी है। 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशनागरिकता संशोधन कानूनसीएम योगी के फैसलेयोगी आदित्यनाथ
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए