लाइव न्यूज़ :

राम मंदिर को लेकर CM योगी आदित्यनाथ करेंगे दिवाली से पहले बड़ी घोषणा, BJP ने दी जानकारी  

By रामदीप मिश्रा | Updated: November 2, 2018 16:51 IST

राम मंदिर को लेकर उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने नया ऐलान किया है।

Open in App

अयोध्या में राम मंदिर बनाने का मुद्दा फिर से उठाया जाना लगा है। पार्टियां इस मुद्दे के जरिए अपनी राजनीतिक रोटियां सेकने में जुट गई हैं और आगामी चुनावों को देखते हुए हिन्दुत्व के जरिए राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश में लगी हैं। अब राम मंदिर को लेकर उत्तर प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडे ने नया ऐलान किया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की तारीफ करते हुए और राम मंदिर को लेकर कहा, 'योगी जी मुख्यमंत्री के साथ-साथ बहुत बड़े संत हैं। निश्चित रूप से उन्होंने अयोध्या के लिए योजना बनाई है। दिवाली आने दीजिए, खुशखबरी की प्रतीक्षा कीजिए...मुख्यमंत्री के हांथो वो योजना सामने आएगी तो उचित होगा।'आपको बता दें, इससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर को लेकर बयान दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था तरह उच्चतम न्यायालय ने सबरीमला मामले में निर्णय सुनाया है उसी तरह उसे राम मंदिर मुकदमे में भी फैसला सुनाना चाहिए।

राम मंदिर मामले को भारत के लोगों की आस्था का मामला बताते हुए योगी ने कहा था कि अयोध्या में मंदिर लोगों के दिलों में बहुत महत्व रखता है। अगर उच्चतम न्यायालय सबरीमला मामले में फैसला दे सकता है तो इसे राम मंदिर मुद्दे पर भी उसे अपना आदेश देना चाहिए। मैं न्यायालय से ऐसा करने का आग्रह करता हूं। 

उन्होंने यह स्पष्ट किया था कि उनके और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी के लिए राम मंदिर निर्माण कोई चुनावी मुद्दा नहीं है। उनकी यह टिप्पणी इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब विश्व हिंदू परिषद ने मांग की है कि सरकार को अयोध्या में विवादित स्थल पर मंदिर निर्माण के लिए संसद में एक कानून बनाना चाहिए।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)राम मंदिरउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर