लाइव न्यूज़ :

'पहले निवेश का मतलब NCR होता था', योगी आदित्यनाथ ने यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट-2023 के समापन पर पिछली सरकारों पर कसा तंज

By शिवेंद्र राय | Updated: February 12, 2023 19:43 IST

उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी को शुरू हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का 12 फरवरी को समापन हो गया। 10 फरवरी को पीएम नरेंद्र मोदी ने इन्वेस्टर्स समिट का उद्घाटन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया था।

Open in App
ठळक मुद्देयूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 का समापन हुआसमापन के मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु भी लखनऊ पहुंचींमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा - इस निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 93 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें

लखनऊ: उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में 10 फरवरी को शुरू हुए यूपी ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट का रविवार, 12 फरवरी को समापन हो गया। इस मौके यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश के लिए सिंगल विंडो सिस्टम लागू है। यही कारण है कि आज निवेशक उत्तर प्रदेश की ओर आकर्षित हो रहे हैं।

पिछली सरकारों पर  निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, "पहले निवेश का मतलब NCR होता था, लेकिन आज निवेश प्रदेश के सभी 75 जनपदो में हुए हैं। पूर्वांचल कभी विकास से अनभिज्ञ था लेकिन पूर्वांचल के लिए 9 लाख करोड़ का निवेश प्रस्ताव आया है। इस निवेश के माध्यम से उत्तर प्रदेश के 93 लाख युवाओं को रोजगार के अवसर प्राप्त होगें।"

 योगी आदित्यनाथ ने आगे कहा, "उत्तर प्रदेश के वैश्विक निवेश महाकुंभ को पीएम मोदी के नेतृत्व में नई ऊंचाई मिली है। वैश्विक मंच पर उत्तर प्रदेश की ओर लोगों का आकर्षण बना है। उत्तर प्रदेश दुनिया का सबसे बड़ा श्रम बाजार बना है। योग्य व स्किल्ड युवा यहां की पहचान हैं। उत्तर प्रदेश सरकार की 25 सेक्टोरियल नीति के तहत उद्यमी यहां निवेश के लिए आकर्षित हो रहे हैं।"

ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के समापन के मौके पर लखनऊ पहुंचीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी इस आयोजन की तारीफ की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने कहा, "उत्तर प्रदेश में इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास बहुत तेजी से किया जा रहा है। सड़क यातायात को सुगम बनाने के लिए हाईवे, एक्सप्रेसवे और रेल सुविधाओं में भारी निवेश किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर विकसित किया जा रहा है। इससे भारत की रक्षा आत्मनिर्भरता को संबल प्राप्त होगा। वहीं साथ ही निवेश, उद्यम और रोजगार को भी बढ़ावा मिलेगा। उत्तर प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2023 के आयोजन के लिए मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनकी पूरी टीम की सराहना करती हूं। इस आयोजन की सफलता के लिए मैं मुख्यमंत्री, उनकी टीम के सभी सदस्यों तथा उत्तर प्रदेश के सभी निवासियों को बधाई देती हूं।"

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश समाचारद्रौपदी मुर्मूउत्तर प्रदेशलखनऊ
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?