लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ ने कहा- वामपंथ की तरह कांग्रेस और सपा भी अंतिम राजनीतिक पायदान पर खड़े हैं

By भाषा | Updated: January 20, 2020 05:15 IST

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आजादी के बाद देश में वामपंथी दलों ने लोगों को गुमराह करने के लिए बहुत झूठ बोला और इस समय यही काम कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल कर रहे हैं।

Open in App

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को कहा कि वामपंथ की तरह कांग्रेस सपा तथा अन्य विपक्षी दल भी अपने अस्तित्व की अंतिम पायदान पर हैं और जनता उन्हें भी दफन कर देगी। योगी ने यहां संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के समर्थन में आयोजित रैली को संबोधित करते हुए कहा कि इस कानून के खिलाफ हाल में हुए हिंसक प्रदर्शन को सपा, कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों ने वित्त पोषित किया था।

उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश में वामपंथी दलों ने लोगों को गुमराह करने के लिए बहुत झूठ बोला और इस समय यही काम कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और अन्य विपक्षी दल कर रहे हैं। योगी ने कहा कि जिस तरह से देश की जनता ने वामपंथ के झूठ को समझते हुए हमेशा के लिए उन्हें दफन कर दिया था, उसी तर्ज पर ये दल भी अपने अंतिम राजनीतिक पायदान पर खड़े हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकता कानून से कांग्रेस को अपने पाप का पश्चाताप करने का मौका मिला था, लेकिन वह यहां भी चूक गई। इस कानून के समर्थन में हम सबको पोस्टकार्ड लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनन्दन करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि हमारा दायित्व बनता है कि हम सबको समझाएं की सीएए नागरिकता लेने का नहीं बल्कि देने का कानून है। भारत के किसी भी नागरिक के खिलाफ ये कानून नहीं है। ये उन घुसपैठियों के खिलाफ है, जो आतंकवाद, उग्रवाद और अलगाववाद पैदा करते हैं। योगी ने कहा कि कानून के विषय में दुष्प्रचार और आगजनी करके देश का चीरहरण किया जा रहा है। ये सब महिलाओं को आगे करके किया जा रहा है। हम इस माहौल में मौन नहीं रह सकते। जनजन तक हम इसे लेकर जाएं, यह हमारा संवैधानिक दायित्व है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज