लाइव न्यूज़ :

Yogi Adityanath in Uttarakhand: पौड़ी गढ़वाल पहुंचे सीएम योगी, मां गढ़वासनी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को किया संबोधित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 7, 2025 08:42 IST

Yogi Adityanath in Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किसान मेले का उद्घाटन किया

Open in App

Yogi Adityanath in Uttarakhand: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बृहस्पतिवार को उत्तराखंड के पौड़ी जिले में स्थित अपने पैतृक गांव पंचुर पहुंचे । अपने तीन दिवसीय भ्रमण के पहले दिन उन्होंने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी में ब्रम्हलीन संत महंत अवैद्यनाथ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए। उसके बाद उन्होंने अपने पिता दिवंगत आनंद सिंह बिष्ट की स्मृति में बने पार्क में 100 फीट उंचे तिरंगे एवं दो दिवसीय किसान मेले का उद्घाटन किया।

इससे पूर्व, आदित्यनाथ ने सिद्धपीठ महादेव मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। उन्होंने महाविद्यालय की गौरक्ष पत्रिका का विमोचन भी किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि उनके गुरु महंत अवैद्यनाथ और उनके पिता ने महायोगी गुरु गोरखनाथ राजकीय महाविद्यालय विथ्याणी की स्थापना में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने किसान मेले में पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय द्वारा लगाए गए ‘स्टॉल’ का अवलोकन किया और कहा कि उसने देश को खाद्य सुरक्षा प्रदान करने में अहम योगदान दिया है।

योगी ने कहा कि वर्तमान में भारत की जनसंख्या लगभग 140 करोड़ है, जिसमें 80 करोड़ लोगों को सरकार पिछले पांच वर्षों से मुफ्त राशन उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि स्थानीय संसाधनों के बेहतर उपयोग और कृषि एवं पशुपालन को बढ़ावा देकर आत्मनिर्भरता प्राप्त की जा सकती है जिससे पलायन को रोका जा सकेगा। उन्होंने बताया कि मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को बकरी एवं कुक्कुट वितरण किया जा रहा है।

उन्होंने उत्तराखंड को भारत का "मुकुट मणि" बताते हुए कहा कि यह राज्य राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से भी बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने उत्तराखंड को नशामुक्त बनाने और इसे देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने की दिशा में कार्य करने का लोगों से आग्रह भी किया।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथउत्तराखण्डउत्तर प्रदेशगडवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह