लाइव न्यूज़ :

योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर हुए 2.5 करोड़ फॉलोअर्स, ऐसा करने वाले बने पहले मुख्यमंत्री

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: June 14, 2023 13:21 IST

ट्विटर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। सीएम योगी को ट्विटर पर फॉलो करने वालों संख्या 2.5 करोड़ हो गई है।

Open in App
ठळक मुद्देयोगी आदित्यनाथ की लोकप्रियता में हुआ जबरदस्त इजाफा योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर हो गये हैं 2.5 करोड़ फॉलोअर्स मोदी-शाह के बाद योगी लोकप्रियता की कतार में भाजपा के अन्य नेताओं से आगे निकले

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोकप्रियता का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। यूपी की सियासत में बतौर मुख्यमंत्री लगातार दूसरी पारी खेलने वाले योगी आदित्यनाथ के ट्विटर पर 2.5 करोड़ फॉलोअर्स हो गये हैं।

ट्विटर पर सीएम योगी के इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स होने का सीधा मतलब है कि उनकी लोकप्रियता में जबरदस्त उछाल आया है। इसके साथ ही योगी देश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गये हैं, जिनकी ट्विटर पर इतनी बड़ी संख्या में फॉलोअर्स हैं।

इतना ही नहीं ट्विटर पर 25 मिलियन के पायदान पर पहुचते ही योगी आदित्यनाथ भाजपा में भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बाद लोकप्रियता की कतार में अन्य नेताओं से आगे निकल गये हैं।

साल 2015 के सिंतबर में ट्विटर पर myogiadityanath नाम से आधिकारिक हैंडल शुरू करने वाले योगी उस वक्त में गोरखपुर से भाजपा के सांसद हुआ करते थे।

साल 2017 में समाजवादी पार्टी को हराकर अखिलेश यादव को सत्ता से बेदखल करने वाले योगी आदित्यनाथ ने साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी बंपर जीत दर्ज की और लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री बने।

योगी जब साल 2017 में पहली बार मुख्यमंत्री बने तो उसके बाद से ही ट्विटर पर उनकी लोकप्रिया बढ़ी और धीरे-धीरे आज वो 2.5 करोड़ ट्विटर यूजर्स के बीच बेहद प्रिय हो गये हैं।

मुख्यमंत्री योगी न केवल ट्विटर बल्कि फेसबुक, इंस्टाग्राम और स्वदेशी इंटरनेट मीडिया एप कू पर भी खासे सक्रिय हैं। योगी आदित्यनाथ सोशल मीडिया पर सबसे सक्रिय मुख्यमंत्री के तौर पर जाने जाते हैं। 

टॅग्स :योगी आदित्यनाथट्विटरफेसबुकइंस्टाग्रामBJPनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत