लाइव न्यूज़ :

बजट 2018: सीएम योगी ने बताया ऐतिहासिक, मायावती और अखिलेश ने कहा- अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट

By IANS | Updated: February 1, 2018 19:21 IST

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गो के सशक्तीकरण का ऐतिहासिक बजट है।

Open in App

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार (1 फरवरी) को लोकसभा में वर्ष 2018-19 का आम बजट पेश किया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां इस बजट को लोक कल्याणकारी बताया है, वहीं पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने इसे 'विनाशकारी' बजट करार दिया। योगी ने केंद्रीय बजट का स्वागत करते हुए कहा कि किसानों, महिलाओं, युवाओं और समाज के सभी वर्गो के सशक्तीकरण का ऐतिहासिक बजट है।

सीएम योगी ने कहा कि उन्हें पूरी तरह विश्वास है कि इस बजट से देश के चहुंमुखी विकास को और गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि सन 2022 तक हर गरीब को आवास देने का प्रावधान है। इस बजट में 24 मेडिकल कालेजों में 8 यूपी को मिले हैं। इसके लिए पीएम बधाई के पात्र हैं। बजट में गरीबों को विद्युत कनेक्शन देने, उज्‍जवला योजना में आठ करोड़ कनेक्शन की जो व्यवस्था की गई है, उसका हम स्वागत करते हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बजट देश की अर्थव्यवस्था को आगे बढ़ाने वाला, देश के बुनयादी ढांचे को नया विजन देने वाला व गांव-गरीबों को आगे बढ़ाने वाला है।

दूसरी ओर, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि केंद्रीय बजट जनता की परेशानियों की अनदेखी करने वाली अहंकारी सरकार का विनाशकारी बजट है। अखिलेश ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी ने इस बजट से साबित कर दिया कि वह सिर्फ अमीरों की हिमायती है। उन्होंने कहा कि इस बजट से गरीब, किसान, मजदूर को निराशा हुई है, वहीं बेरोजगार युवावर्ग हताश हुआ है। इस बजट ने छोटे कारोबारियों, महिलाओं, नौकरीपेशा और आम लोगों के मुंह पर तमाचा मारा है। 

केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने गुरुवार को संसद में वर्ष 2018-19 के लिए आम बजट पेश किया। उन्होंने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी से सुधरा आ रहा है। यह दुनिया में 7वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है। उन्होंने किसानों की आय बढ़ाने के लिए नई घोषणा की है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने कहा कि केंद्र सराकर का आम बजट धन्नासेठों को ध्यान में रखकर बनाया गया है और केवल हवा-हवाई दावे किए गए हैं। मायावती ने गुरुवार को एक बयान जारी कर आम बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए आगे कहा, "नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि अच्छे दिन का वादा जो उन्होंने किया था, वह कहां है। उन्हें वादाखिलाफी के लिए देश से माफी मांगनी चाहिए।"मायावती ने कहा कि एक जिम्मेदार सरकार की तरह भाजपा सरकार को अपने काम का लेखा-जोखा भी जनता को बताना चाहिए, जो अब तक नहीं किया गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट भारत के हितों की रक्षा नहीं करता। युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मुहैया कराने की जरूरत है, न कि पकौड़ा बेचकर रोजगार अर्जित करने के सरकारी सुझाव की। करोड़ों शिक्षित बेरोजगार बेहद मजबूरी में पहले से ही पकौड़ा और चाय बेच रहे हैं। उनके कौशल के हिसाब से यह बिल्कुल सही नहीं है।मायावती ने कहा कि असल में मोदी सरकार की अब तक जो प्राथमिकताएं थीं, उनमें गरीब, मजदूर, किसानों के हितों को साधने वाली कतई नहीं रही हैं। यही कारण है कि विकास के जो दावे सरकार कर रही है, उसका थोड़ा भी लाभ इन वर्गो को नहीं मिल पाया है।

टॅग्स :बजट 2018योगी आदित्यनाथअखिलेश यादवउत्तर प्रदेश समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी